फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Collaps: सीएम धामी बोले- फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकालेंगे, तलाशे जा रहे सभी विकल्प

Mon, 13 Nov 2023 01:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Nov 2023 01:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Landslide in Uttarkashi Tunnel Yamunotri  Highway Workers Trapped CM Dhami reached
सीएम पुष्कर सिंह धामी का सुरंग से हुए भू-धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू-धंसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से स्थिति का अपडेट ले रहे हैं । आज ग्राउंड पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। 



सोमवार को भी उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सुरंग के अंदर 40 से अधिक मजदूर फंसे हुए हैं, जबकि बचाव दल सुरंग में 15 मीटर तक घुसने में कामयाब रहे। बचावकर्मियों का कहना है कि फंसे हुए 40 श्रमिकों के स्थान तक पहुंचने के लिए टीमों को अभी भी लगभग 35 मीटर अधिक मलबा साफ करना होगा। बचावकर्मी फंसे हुए श्रमिकों के साथ संचार स्थापित कर लिया है।

हर संभव प्रयास किया जा रहे: सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया की ईश्वर की कृपा और बचाव अभियान में जुटे लोगों के प्रयासों के चलते सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। धामी ने सिलक्यारा सुरंग के भीतर हुए भू धंसाव स्थल का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने राहत और बचाव अभियान में जुटे अधिकारियों और विभिन्न एजेंसियों को परस्पर बेहतर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य पूरी तेजी से चलाने के निर्देश देते हुए कहा की अभियान के लिए बाहर से जिस तरह की भी सामग्री और विशेषज्ञता की आवश्यकता होगी उसे सरकार शीघ्र उपलब्ध कराएगी ।

30 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू जारी
सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव का अभियान पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने राहत व बचाव अभियान को लेकर अधिकारियों और एनएच डीसीएल तथा अन्य एजेन्सियों को जरूरी निर्देश दिए।

एनएचडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष खलको ने बताया कि सुरंग के अंदर प्रभावित क्षेत्र में लूज मलवा को स्थायित्व प्रदान करने के लिए शॉर्ट क्रीटिंग का कार्य किया जा रहा है। अंदर फंसे मजदूर तक पानी खाद्य पदार्थों की सप्लाई की गई है उनसे अनेक बार संपर्क किया गया है।

Uttarkashi Tunnel Collapse Landslide in Uttarkashi Tunnel Yamunotri  Highway Workers Trapped CM Dhami reached
अंदर फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला

निदेशक ने बताया की अंदर फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित है। डीएम रोहिला ने मौके पर विशेषज्ञों के साथ बचाव अभियान की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

Uttarkashi Tunnel Collapse Landslide in Uttarkashi Tunnel Yamunotri  Highway Workers Trapped CM Dhami reached
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

टनल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा की बचाव अभियान को पूरी तेजी से संचालित किया जा रहा है इस अभियान में विभिन्न एजेंसियों और विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Landslide in Uttarkashi Tunnel Yamunotri  Highway Workers Trapped CM Dhami reached
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala
उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग में 12 घंटे की शिफ्ट खत्म कर मजदूर दीपावली की छुट्टी मनाने वाले थे, सुबह 8 बजे शिफ्ट खत्म होने वाली थी कि उससे पहले हादसा हो गया। सुरंग के सिलक्यारा वाले मुहाने से 250 मीटर आगे सुरंग का 30 से 35 मीटर हिस्सा टूट गया। जिसके चलते निर्माण कार्य में लगे 30 से 35 मजदूर सुरंग के अंदर ही फंस गए। 

 
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Landslide in Uttarkashi Tunnel Yamunotri  Highway Workers Trapped CM Dhami reached
उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर सिल्क्यारा टनल में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। घटना पर जानकारी देते हुए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि काम बहुत तेजी से चल रहा है। हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakashi Landslide:  टनल में फंसे मजदूरों से हुआ संपर्क, बोले- हम सुरक्षित है, खाना मांगने पर पहुंचाई गई मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed