फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: नाबालिग को भगाने का मामला, समुदाय विशेष के सात कारोबारियों ने खाली की दुकानें, पुलिस तैनात

Wed, 07 Jun 2023 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Purola news Muslim youth abducting minor girl many shopkeepers leaves shop Police Deployed
पुरोला में दुकानें खाली करते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी के पुरोला में उपजे विवाद के बाद वहां से समुदाय विशेष के लोगों ने दुकानें खाली करनी शुरू कर दी हैं। सात कारोबारियों ने दुकानें खाली कर दी हैं। वहीं नगर क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द को देखते हुए पुलिस ने दो प्लाटून पीएससी भी तैनात कर दी है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने सभी लोगों से सौहार्द और शांति बनाने की अपील है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।



Uttarkashi: पोस्टर लगने के बाद बढ़ा तनाव, नौ मकान मालिक खाली कराएंगे विशेष समुदाय के व्यापारियों से दुकानें

बीते 26 मई को पुरोला में समुदाय विशेष और उसके दोस्त ने एक नाबालिग को भगाने की कोशिश की थी जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। उसके बाद पुरोला सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ आक्रोश का माहौल बन गया था।

Uttarkashi Purola news Muslim youth abducting minor girl many shopkeepers leaves shop Police Deployed
पुरोला में दुकान बंद - फोटो : अमर उजाला

जनपद के सभी बाजारों में अलग-अलग दिन व्यापारियों और विभिन्न संगठनों ने रैलियां निकालकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। उसके बाद धीरे-धीरे पुरोला से कई समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों ने शहर छोड़ दिया था वहीं अब बाहरी व्यापारी दुकानें छोड़ रहे हैं।

Uttarkashi Purola news Muslim youth abducting minor girl many shopkeepers leaves shop Police Deployed
पुरोला में दुकानों के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर शाम और बुधवार दिन में पुरोला शहर से सात समुदाय विशेष के लोगों ने अपनी दुकानें छोड़ दी हैं। इन व्यापारियों ने अपनी दुकान का सामान पैक कर दिया है। वाहन की व्यवस्था होते ही ये सामान विकासनगर या देहरादून की दुकानों में शिफ्ट कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Purola news Muslim youth abducting minor girl many shopkeepers leaves shop Police Deployed
पुरोला में दुकानें खाली करते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए पुरोला में दो प्लाटून पीएससी तैनात कर दी है जो कि नगर में गश्त करेंगी। एसपी अर्पण यदुवंशी का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार का सामाजिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarkashi Purola news Muslim youth abducting minor girl many shopkeepers leaves shop Police Deployed
पुरोला में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर देवभूमि भैरव वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष संदीप खत्री भी पुरोला पहुंची जहां पर उन्होंने नाबालिग के परिजनों से मुलाकात करने की कोशिश की। लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उसके बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें मांग रखी गई कि प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों के हर छह माह में सत्यापन अनिवार्य करवाया जाए जिससे देवभूमि में पुरोला जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed