फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: गर्मी से राहत पाने के लिए उफनाती गंगा में 'खतरे' की छलांग लगाते दिखे युवा, दिखा रहे ऐसे स्टंट, तस्वीरें... 

Tue, 08 Jun 2021 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Jun 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather updates: Youth Doing Stunts in Ganga river at har ki pauri photos
हरिद्वार में गंगा में स्टंट दिखाते युवा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई जगहों पर युवा ऊफनाती गंगा में करतब दिखाते हुए छलांग लगा रहे हैं। यह युवा बेहतरीन तैराक हैं, लेकिन हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। 

हरिद्वार में बीते दो दिन से काफी गर्मी है। अधिकतम पारा 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। दोपहर में गर्म हवा और रात को उमस हो रही है। दोपहर में गंगा घाटों पर डुबकी लगाने वालों की भीड़ जुट रही है।

उत्तराखंड: अगले दो दिन मैदान से लेकर पहाड़ तक बरसेगी आग, तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार

हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर स्थानीय और बाहरी राज्यों से आने वाले लोग डुबकी लगाकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को प्रेमनगर पुल के पास कई युवा ऊफनाती गंगा में छलांग लगाते नजर आए। युवाओं के करतब देख पुल से आवाजाही करने वाले उनकी वीडियो और फोटो बनाने लगे।

गंगनहर में सात हजार क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। यहां पर पुल की ऊंचाई करीब 30 फीट है। युवाओं में पुल से छलांग लगाने की प्रतिस्पर्द्धा देखने को मिली। पुल से हाईवे वाले चौराहे पर कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी है। लेकिन पुलिस कर्मियों ने भी युवाओं को रोकने की जहमत नहीं उठाई।

Uttarakhand weather updates: Youth Doing Stunts in Ganga river at har ki pauri photos
हरिद्वार में गंगा में स्टंट दिखाते युवा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रहीं नम हवाओं के अचानक गुम होने से राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जिसके चलते अगले दो दिनों तक लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

Uttarakhand weather updates: Youth Doing Stunts in Ganga river at har ki pauri photos
हरिद्वार में गंगा में स्टंट दिखाते युवा - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी राजधानी दून समेत मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। दो दिन तक तापमान 37 से 39 डिग्री रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन फिलहाल अगले 48 घंटे गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather updates: Youth Doing Stunts in Ganga river at har ki pauri photos
हरिद्वार में गंगा में स्टंट दिखाते युवा - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather updates: Youth Doing Stunts in Ganga river at har ki pauri photos
हरिद्वार में गंगा में स्टंट दिखाते युवा - फोटो : अमर उजाला

इन हालातों में मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार के बाद अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed