उत्तराखंड में ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप एक बिल्डर और टाइल्स व्यापारी के खंडहर भवन के गोदाम में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बिल्डर के बेटे ने पुलिस को मानव कंकाल मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देहरादून से बुलाई गई एफएसएल की टीम कंकाल की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें... ऋषिकेश: टाइल्स व्यापारी के पुश्तैनी घर में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप
एसपीए देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि श्यामपुर रेलवे फाटक के पास बिल्डर और टाइल्स व्यापारी गंगा राम आडवाणी का पुश्तैनी भवन है। बिल्डर कई वर्ष पहले इस मकान को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे।
बिल्डर का पुराने भवन में आना जाना कम होने के कारण यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में परिवर्तित होना शुरू हो गया है। बिल्डर पुराने भवन को गोदाम के रूप में प्रयोग करता था। मंगलवार दोपहर को भवन के आसपास अचानक से भयंकर दुर्गंध उठने लगी।
आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना भवन स्वामी को दी। अनहोनी की आशंका के चलते बिल्डर और टाइल्स व्यापारी के बेटे आवेश अडवाणी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।