फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather updates Today: Temperature increases up to 37 Degree for Next Two Days

उत्तराखंड: अगले दो दिन मैदान से लेकर पहाड़ तक बरसेगी आग, तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Tue, 08 Jun 2021 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Jun 2021 10:08 AM IST
सार

उत्तराखंड में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने भी मंगलवार और बुधवार को भीषण गर्मी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather updates Today: Temperature increases up to 37 Degree for Next Two Days
गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रहीं नम हवाओं के अचानक गुम होने से राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। अगले दो दिनों तक लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को राजधानी दून समेत मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। दो दिन तक तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन फिलहाल अगले 48 घंटे गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालातों में मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार के बाद अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है।

गर्मी से करें बचाव, नहीं तो पकड़ेंगे बिस्तर

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहता है तो लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बहुत अधिक गर्मी में बाहर निकलने से लोगों को परहेज करना होगा।

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत के मुताबिक बहुत अधिक गर्मी पड़ती है तो शरीर में पानी की मात्रा किसी भी सूरत में कम न होने दें। वरना डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में संतुलित खानपान के साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींबू पानी पीएं। ओआरएस का घोल पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed