फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में भूस्खलन: नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर पड़ी दरार, 40 मीटर तक बही बिरही-निजमुला सड़क, तस्वीरें...

Tue, 31 Aug 2021 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/ चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/ चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Aug 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Cracks on Nainital Haldwani Highway and Landslide in Many Places photos
नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर ताकुला और एरीज बैंड के बीच धंसाव के चलते सड़क के लगभग तीस मीटर के हिस्से में दरार पड़ गई है। सड़क पर पड़ी दरार का मौका मुआयना कर चुके एनएच के अधिकारी अब इसे ठीक कराने की जुगत लगा रहे हैं।



उत्तराखंड: बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड, बदरीनाथ की चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात

पिछले दिनों एनएच में डॉन बास्को के पास सड़क टूट गई थी और वीरभट्टी के पास मलबा आ गया था। नैनीताल हाईवे पर अब ताकुला और एरीज बैंड के बीच सड़क के 30 मीटर हिस्से में दरार आ गई है। दो साल से इसी स्थान पर सड़क धंस रही है। हर वर्ष विभाग यहां ट्रीटमेंट भी कर रहा है। सोमवार को एनएच के कर्मचारियों ने दरार वाले स्थान पर पत्थर लगा दिए थे।

मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने दरार का जायजा लेकर ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बरसात थमते ही डामर से दरार भरने का काम कराया जाएगा। वीरभट्टी में भूस्खलन और दो गांव में सड़क टूटने से उपजी समस्या से निपटने के बाद अब एनएच के लिए ताकुला और एरीज बैंड के बीच सड़क में आई दरार ने नई मुसीबत पैदा कर दी है। 

उधर, अतिवृष्टि से चमोली जिले में बिरही-निजमुला सड़क टीटरी गदेरे के उफान पर आने से करीब 40 मीटर तक बह गई है। सड़क बंद होने से निजमुला घाटी के 17 गांवों में रसोई गैस के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है।

Uttarakhand Weather Update Today: Cracks on Nainital Haldwani Highway and Landslide in Many Places photos
नैनीताल ठंडी सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास चौथे दिन मंगलवार को भी भूस्खलन हुआ। इसके चलते भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क से होते हुए नैनीझील में समा गए। लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए सोमवार से ही ठंडी सड़क में पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी थी। भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त पहाड़ी के ऊपर मौजूद डीएसबी परिसर के केपी महिला छात्रावास का भवन भी खतरे की जद में आ गया है। छात्रावास के बी ब्लॉक में रह रहीं छात्राओं को ए ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया है। 

Uttarakhand Weather Update Today: Cracks on Nainital Haldwani Highway and Landslide in Many Places photos
नैनीताल ठंडी सड़क पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर भूस्खलन पर रोक लगाने के लिए ठोस उपाय कराने की मांग की है। केपी छात्रावास की वार्डन रेणुका खोलिया ने बताया कि भूस्खलन से छात्रावास का रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल उस वक्त बाल-बाल बचे, जब पाषाण देवी मंदिर के पास दरक रही पहाड़ी से पत्थर और मलबा उनके ऊपर ही आ गिरा। इस पर आनन फानन डीएम गर्ब्याल खुद को बचाते हुए वहां से नीचे उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Cracks on Nainital Haldwani Highway and Landslide in Many Places photos
निजमुला मार्ग पर सड़क बही - फोटो : अमर उजाला

उधर, दो दिन पूर्व अतिवृष्टि से निजमुला मार्ग मलबा आने से बंद हो गया था। लेकिन सोमवार रात को हुई भारी बारिश से टीटरी गदेरा उफान पर आ गया और सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जिससे ग्रामीण पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। सड़क बंद होने से मंगलवार को ग्रामीणों ने बिरही तक आने के लिए करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नापी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Cracks on Nainital Haldwani Highway and Landslide in Many Places photos
निजमुला मार्ग पर सड़क बहने से खतरे के बीच आवाजाही करते लोग - फोटो : अमर उजाला

काली चट्टान के पास बनगरा व तोली तोक में भी सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। सड़क बंद होने से निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, निजमुला, पगना, गोलिम, गाड़ी, ब्यारा के साथ ही 17 गांव के ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क सुचारू करने की मांग उठाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed