पर्यटन नगरी धनोल्टी में शनिवार दोपहर को बर्फबारी शुरू हो गई। वीकेंड पर हल्की बूंदा-बांदी के बीच धनोल्टी पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे, तो इंद्रदेव ने उनकी मुराद पूरी कर दी। बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटक सड़कों पर उतर आए और बर्फ का लुत्फ उठाने लगे। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने दोपहर बाद हिल स्टेशन धनोल्टी, काणाताला और बुरांशखंडा में खूब आनंद उठाया। बर्फबारी से होटल व्यवसायियों में भी खुशी की लहर देखी गई।
Snowfall in Uttarakhand: धनोल्टी में सीजन की चौथी बर्फबारी, वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों ने उठाया लुत्फ, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन