फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: हाईवे पर गिर रहे बोल्डर, विर्थी फॉल ने लिया विकराल रूप, उफनाए नाले में बही चलती कार, तस्वीरें...

Fri, 10 Jul 2020 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Car swept in overflow canal, Stones and debris fall on badrinath highway
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। गढ़वाल में जहां बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे डेंजर जोन बनते जा रहे हैं। वहीं, कुमाऊं में नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। मूसलाधार बारिश को देख लोगों में भी दहशत बनी हुई है। वहीं, बारिश के कारण मुनस्यारी के विर्थी फॉल ने विकराल रूप ले लिया। पिथौरागढ़ में भी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। 



Uttarakhand Weather update: Car swept in overflow canal, Stones and debris fall on badrinath highway
- फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी में शुक्रवार शाम गिन्नी बैंड के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। इस दौरान उस रास्ते से जा रही एक कार संख्या (Uk 07 Az  0583) में तेब बहाव में बह गई। कार में देहरादून निवसासी भास्कर बालियान और दीपक रमोला सवार थे। उन्होंने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। 

Uttarakhand Weather update: Car swept in overflow canal, Stones and debris fall on badrinath highway
- फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में शुक्रवार शाम शिप्रा नदी में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक झूला क्षेत्र से 50 मीटर दूर तक बह गया था। झूला पुल पर अन्य युवकों ने लड़के को बहता देख शोर मचाया तब गरमपानी निवासी दयाल सिंह जलाल ने नदी में कूदकर युवक की जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Car swept in overflow canal, Stones and debris fall on badrinath highway
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से आ रहा एक ट्राला भी मलबा और बोल्डरों के बीच दब गया। इस दौरान ट्राला चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, गुरुवार देर रात से बंद बदरीनाथ हाईवे 15 घंटे बाद खुला, लेकिन शाम को फिर मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे पर अब आवाजाही बंद है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Car swept in overflow canal, Stones and debris fall on badrinath highway
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर शाम को उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। यमुना घाटी के कुथनौर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से ऑल वेदर रोड का मलबा यमुनोत्री हाईवे पर पसर गया, जिससे यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed