फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों की रानी मसूरी और मुनस्यारी में 2021 की पहली बर्फबारी, तस्वीरें देखकर खुश हो जाएगा मन...

Fri, 05 Feb 2021 12:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी/मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी/मुनस्यारी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Feb 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Snowfall News update Today: 2021 First Snowfall in Mussoorie and munsiyari
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दो दिन से जारी बर्फबारी अभी थम गई है। लेकिन वादियां पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी और मुनस्यारी में 2021 की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। 

Uttarakhand weather Snowfall News update Today: 2021 First Snowfall in Mussoorie and munsiyari
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह से देर रात तक मसूरी में बर्फ गिरी। बर्फबारी की सूचना मिलते ही नगर में पर्यटक उमड़ पड़े। वहीं, शहर में रुक रुककर बारिश और बर्फबारी होती रही। शहर के सबसे ऊंचाई वाले लालटिब्बा क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ। उधर, धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी के बाद पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 

Uttarakhand weather Snowfall News update Today: 2021 First Snowfall in Mussoorie and munsiyari
मसूरी में बर्फबारी का मजा लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए गुरुवार को ही सैलानी मसूरी पहुंचने शुरू हो गए थे। मुजफ्फरनगर से आए विनेश पंवार ने कहा कि बर्फबारी देख उनकी मुराद पूरी हो गई है। वहीं मालरोड में बर्फ बारी देखने के लिए सैलानी होटलों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather Snowfall News update Today: 2021 First Snowfall in Mussoorie and munsiyari
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

शाम होते ही शहर में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई और देर रात तक शहर में सफेद चादर बिछ गई। शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएसी के जवानों की टीम सुबह मसूरी पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Snowfall News update Today: 2021 First Snowfall in Mussoorie and munsiyari
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, धनोल्टी और बुरांशखंडा में भी बर्फबारी हुई। गुरुवार देर रात बर्फबारी के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी और बुरांशखंडा में मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। हालांकि स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed