फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2024 07:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Chakrata again tourists Happy To See Beautiful Visuals
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए।



वहीं सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

काम की खबर:  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलने जा रही है ये नई सुविधा...यहां प्लेटफार्म नंबर तीन है खास

Uttarakhand Weather Snowfall in Chakrata again tourists Happy To See Beautiful Visuals
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चकराता में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। सोमवार रात को तेज बारिश हुई थी। वहीं मंगलवार को भी दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे अचानक ठंड बढ़ने लगी।

Uttarakhand Weather Snowfall in Chakrata again tourists Happy To See Beautiful Visuals
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया और करीब साढ़े तीन बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Chakrata again tourists Happy To See Beautiful Visuals
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से सड़कों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से स्थानीय बागवानों, किसानों, पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। स्थानीय ग्रामीणों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall in Chakrata again tourists Happy To See Beautiful Visuals
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आज मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed