फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pithoragarh: घर के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, भवन स्वामी बाल-बाल बचा, दलदल में फंसे जेई को एक घंटे बाद बाहर निकाला

Sat, 29 Jul 2023 04:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Jul 2023 04:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
घर के ऊपर गिरा बोल्डर, दलदल में फंसा जेई - फोटो : amar ujala

बारिश से टनकपुर तवाघाट एनएच के तपोवन के एनएचपीसी गेट के पास खोतिला में घर के ऊफर भारी बोल्डर और मलबा आने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान भवन स्वामीण घर के अंदर सोए हुए थे। जैसे ही उन्हें आभास हुआ वह तुंरत घर से बाहर की ओर दौड़े। वहीं दूसरी तरफ तवाघाट लिपुलेख सड़क के पेलसती झरने के पास एक जेई दलदल में फंस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।



लगातार जारी बारिश से  टनकपुर तवाघाट में चिंतामणि भट्ट का आठ कमरे का  घर क्षतिग्रस्त हो गया।। बोल्डर आने की आवाज सुनाई देने पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। भवन स्वामी ने बताया की भवन के दूसरे कमरे में दुकान खोलकर अपनी आजीविका चलाते है। उन्होंने सड़क कटिंग कर रही कार्यदायी संस्था हिलवेज पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कई बार हिलवेज कंपनी के अधिकारी को सड़क पर लटके बोल्डर और मलबा हटाने का निवेदन किया था, जिसपर कोई कार्यवाही नहीं होने से आज वे बेघर हो गए है।

पीड़ित के पिता प्रेम बल्लभ और कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादुर उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी को ज्ञापन देकर नुकसान का पूर्ति हिलवेज कंपनी से देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार मौके में पहुंचकर नुकसान का आकलन करने पहुंचे। 

Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
घर के ऊपर गिरा बोल्डर मलबा - फोटो : amar ujala

बारिश के कारण टनकपुर तवाघाट एनएच के तपोवन में बोल्डर और मलवा आने से दोनो और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे है।

Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
घर की दीवार क्षतिग्रस्त - फोटो : amar ujala

स्थानीय ग्रामीणों ने हिलवेज की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बलुवाकोट से तवाघाट सड़क कटिंग के कारण नयाबस्ती,गोठी, दोबाट में आए दिन सड़क बंद होने से लोगों को कई दिक्कते आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
पिथौरागढ़ सड़क - फोटो : amar ujala

वहीं तवाघाट लिपुलेख सड़क के पेलसती झरने के पास एक जेई दलदल में फंस गए। एक घंटे की जदोजद के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। 

ये भी पढ़ें...Haridwar:  बलोचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री ने गंगा घाट पर की पूजा, यूएन में पीएम मोदी से मांगा समर्थन

 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Pithoragarh huge boulder fell on house owner narrowly escaped JE trapped in swamp
दलदल में फंसे जेई - फोटो : amar ujala

रं यूथ फोरम अध्यक्ष हरीश सिंह कुटियाल ने बताया की पेलसती  में पिछले एक  सप्ताह पूर्व से सड़क बंद है। वहीं  कल रात की बारिश के कारण छकंन, मलघाट, वर्तीघाट, और गस्कू में सड़क बंद होने से दोनो और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed