उत्तराखंड के पौड़ी जिले में थलीसैंण-धुमाकोट रामनगर नेशनल हाईवे पर बैजरो के समीप चट्टान टूटने और पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे पर यातायात बंद पड़ा है। वहीं बीरोंखाल ब्लाक में कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाला दूसरा संपर्क मार्ग मैठाणाघाट-ग्वीन-रसिया महादेव सड़क भी भारी बारिश से बंद हो गई है। लोनिवि की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई हैं, लेकिन मलबा और टूटफूट ज्यादा होने के कारण सड़क के शनिवार तक ही खुलने के आसार हैं।
उत्तराखंड : बागेश्वर में मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से महिला और बच्चे की मौत, सात लोग घायल, तस्वीरें
क्षेत्र में दो दिन तक हुई भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आई। बीरोंखाल के अंतर्गत बैजरो के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309 चट्टान गिरने से बृहस्पतिवार रात से बंद पड़ा है।
उत्तराखंड : बुधवार से हो रही बारिश ने एक बार फिर याद दिला दी ऋषिगंगा आपदा, बहा दो माह पहले बनाया पुल, तस्वीरें...
करीब 20 मीटर तक भारी भरकम पत्थर और बोल्डरों के गिरने के कारण सड़क खोलने में समय लग रहा है। ऐसे में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट के सहायक अभियंता प्रमोद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से दो जेसीबी मलबा हटाने पर लगाई गई थी, लेकिन अचानक पुन: पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिसके कारण जेसीबी से सड़क खोलना मुश्किल हो गया है।
2 of 5
थलीसैंण-धुमाकोट नेशनल हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
अब पोकलैंड मशीन मंगवाई जा रही है। बीरोंखाल के निवासी मुकेश रावत, संतन सिंह, प्रधान हेमंत कुमार कोठिला, धीरज सिंह, चंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उनके क्षेत्र को कुमाऊं मंडल से को जोड़ने वाली मैठाणाघाट-ग्वीन-रसिया महादेव सड़क पर मलबा आने और डामर उखड़ने से यातायात ठप हो गया है।
3 of 5
पौड़ी में रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
इस सड़क के रखरखाव का जिम्मा संभाले पीएमजीएसवाई सतपुली के कनिष्ठ अभियंता मुकेश सेमवाल ने बताया कि सड़क खोलने का प्रयास चल रहा है। शनिवार तक सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
4 of 5
लामबगड़ में पानी से जैन मुनियों को सुरक्षित निकाला
- फोटो : अमर उजाला
लामबगड़ नाले के उफान पर आने से बदरीनाथ की ओर फंसे 11 जैन मुनियों को गोविंदघाट पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने सकुशल निकाल लिया। शुक्रवार को सभी जैन मुनियों को उनके गंतव्य को भेजा गया।
5 of 5
भंग्यूल गांव को जोड़ने वाला पैदल झूला पुल बहा
- फोटो : अमर उजाला
धौली गंगा के उफान पर आने से तपोवन के पास भंग्यूल गांव को जोड़ने वाला पैदल झूला पुल बह गया है। पुल बहने से अब फिर से भंग्यूल गांव का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है।