फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: मुसीबत बनकर बरसी बारिश, मलबा आने से हाईवे बंद, सैकड़ों वाहन फंसे, जानें आज मौसम का हाल

Sun, 02 Jul 2023 07:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 02 Jul 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News rain debris on the highway vehicles stranded mussoorie Watch photos
मसूरी - फोटो : amar ujala

शनिवार को मसूरी में मूसलाधार बारिश मुसीबत बनकर बरसी। शाम को जेपी बैंड के पास मलबा आने से एनएच 707 ए करीब पौने दो घंटे बंद रहा। इससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे। दोनों तरफ कई किमी लंबी वाहनों का लाइन लग गई। मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु होने के बावजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं, कैंपटी रोड और मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगहों पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा।

शनिवार सुबह से ही शहर में बारिश और कोहरे की धुंध रही। दोपहर में झमामझ बारिश हुई। लेकिन शाम को अचानक भारी बारिश हो गई। इससे शहर में कई जगहों जलभराव हुआ। पहाड़ों से मलबा गिरकर सड़कों पर आने लगा। त्यूणी-चकरौता-मलेथा हाइवे 707 ए पर जेपी बैंड के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे भारी मलबा आ गया।

करीब पौने दो घंटे तक यातायात बंद रहा। मलबा हटाए जाने तक हाइवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जिसमें पर्यटक और स्थानीय लोगों के सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्थानीय निवासी संजीव प्रसाद कवि ने बताया कि सड़क पर मलबा का ढेर लग गया। शाम करीब सवा सात बजे मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। एनएच 707 ए के एई अनिल बिष्ट ने बताया कि एनएच बंद होने की सूचना पर तत्काल जेसीबी भेजकर मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।

Trending Videos
Uttarakhand Weather News rain debris on the highway vehicles stranded mussoorie Watch photos
मसूरी में लगा जाम - फोटो : amar ujala

मसूरी-देहरादून और कैंपटी रोड पर भी कई जगहों पर पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। इससे सड़कों पर जाम लगा। नगर पालिका रोड में एक सूखा पेड़ टूटकर होटल की छत पर गिर गया। हालांकि, इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बारिश होने शहर में लोगों को भी जूझना पड़ा।

Uttarakhand Weather News rain debris on the highway vehicles stranded mussoorie Watch photos
मसूरी - फोटो : amar ujala

कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। सड़कों के गड्डों में पानी भरने से वाहन चालकों को आवागन में परेशानी झेलनी पड़ी। मूसाधार बारिश से गांधी चौक, कैंपटी रोड, मैसानिक लॉज, बस अड्डे, भगत सिंह चौक, लंढौर सहित कई जगहों पर जाम लगा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस कर्मी बारिश में छाता लेकर जाम खुलवाने जूझते रहे। बारिश के बाद मौसम में ठंडक लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News rain debris on the highway vehicles stranded mussoorie Watch photos
मलबे में फंसा वाहन - फोटो : amar ujala

वहीं हाथी पांव के पास एक पर्यटक का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटक गया। हालांकि, वाहन में सवार किसी को चोट नहीं आई। शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हाथी पांव मार्ग पर पर्यटक का वाहन ऊपर सड़क से नीचे वाली सड़क के बीच लटक गया। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News rain debris on the highway vehicles stranded mussoorie Watch photos
वाहन पलटा - फोटो : amar ujala
गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ जिलों में आज भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी के लिए यलो और कुमाऊं के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बारिश के चलते आदि कैलाश यात्रा पर फिलहाल रोक, पूर्णागिरि यात्रा पर रात में पाबंदी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed