फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बदरीनाथ में आधा तो केदारनाथ में एक फीट तक बर्फ गिरी... फिर चांदी से चमकने लगे बर्फ से ढके पहाड़

Tue, 20 Feb 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Half snowfall in Badrinath one foot in Kedarnath rain Chardham watch Photos
पहाड़ों में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

पहाड़ में आज भी मौसम खराब है और चारों धामों में बर्फबारी हुई। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती व माणा घाटी में बर्फ गिरी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ में आधा फीट, केदारनाथ में एक फीट, औली में दो इंच, गंगोत्री-यमुनोत्री में छह इंच ताजी बर्फ जमी। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड लौट आई है।

बदरीनाथ धाम में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी हुई जो देर शाम तक जारी रही। बर्फबारी से हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे फिसलन भरा हो गया है। हाईवे पर करीब आधा फीट तक बर्फ जम गई है। गोपेश्वर-मंडल-चोपता और जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी बर्फ जम गई है।

वहीं जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटन ग्राम रामणी, घूनी, पडेरगांव, ईराणी, पाणा, झींझी आदि गांवों में भी बर्फबारी हुई लेकिन बर्फ जल्दी पिघल गई। बाजारों में ठंड से बचने के लिए दुकानदारों व राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्रों में भी दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई।

Uttarakhand Weather News Half snowfall in Badrinath one foot in Kedarnath rain Chardham watch Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को केदारनाथ धाम सहित मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि पर्यटक स्थल चोपता दुगलविट्टा में भी हल्की बर्फ गिरी। वहीं उत्तरकाशी गंगोत्री और यमुनोत्री धाम, हर्षिल घाटी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। हालांकि अभी तक सभी सड़कों पर आवाजाही सुचारु है।

Uttarakhand Weather News Half snowfall in Badrinath one foot in Kedarnath rain Chardham watch Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिन से जिले में गर्मी का अहसास होने लगा था। अब बर्फबारी हुई तो ठंड लौट आई। वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। सभी बर्फीले इलाकों में विभागों से सड़क, बिजली, पानी और राशन की आपूर्ति की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Half snowfall in Badrinath one foot in Kedarnath rain Chardham watch Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बीते दो दिनों से बदला मौसम आज (मंगलवार को) भी बदला रहेगा। जबकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...Budget 2024: सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित होगा धामी सरकार का बजट, दिया अंतिम रूप, इन बातों का रखा गया है ख्याल

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Half snowfall in Badrinath one foot in Kedarnath rain Chardham watch Photos
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं। वहीं, केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 21 फरवरी को भी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed