फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: औली में फिर आसमान से बरसी नेमत...जन्नत से कम नहीं मनमोहक नजारे, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Feb 2024 05:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Feb 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Auli Today See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। देर शाम औली में बर्फबारी शुरू हो गई। यहां अभी तक करीब डेढ़ इंच तक बर्फ जमी है। बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं।



बीती पांच फरवरी को भी यहां बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद यहां भारी मात्रा में बर्फ जम गई थी। अधिक बर्फ होने के चलते यहां स्कीइंग का भी प्रशिक्षण शुरू हो गया था, लेकिन बीते दिनों मौसम में बदलाव के कारण यहां फिर से बर्फ पिघल गई थी। अब आज शाम को यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

PHOTOS: गंगोत्री और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी...सफेद चादर में लिपटीं वादियां, मैदान में बारिश से बढ़ी ठंड

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Auli Today See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई।

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Auli Today See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे भी फिसलन भरा हो गया है। हाईवे पर करीब आधा फीट तक बर्फ जम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Auli Today See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर,  उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Auli Today See Beautiful Visuals
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed