फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिथौरागढ़ में आपदा: काल बनकर बरसी बारिश, जिंदा दफन हुए पांच लोग, तस्वीरें बयां कर रहीं तबाही का मंजर...

Mon, 20 Jul 2020 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Disaster After Extreme Rainfall In Munsiyari Pithoragarh, Five people Died
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 93 किलोमीटर दूर बंगापानी तहसील के टांगा और गैला गांव में रविवार देर रात हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई। पहाड़ी से पानी के उफान के साथ हुए भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए। गैला गांव में दंपती, बेटी की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। टांगा मुनियाल गांव में 11 लोग लापता थे, जिसमें से दो के शव मलबे में दिखे हैं। 

Uttarakhand Weather News: Disaster After Extreme Rainfall In Munsiyari Pithoragarh, Five people Died
- फोटो : अमर उजाला

यहां भी तीन मकान ध्वस्त हुए हैं। टांगा के ऊपर पहाड़ी पर 100 से अधिक दरारें पड़ी हैं। पूरे गांव का वजूद संकट में आ गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम सोमवार को मौके पर पहुंच गई। गैला में तीनों शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह तबाही बादल फटने से हुई है, जबकि एडीएम आरडी पालीवाल के अनुसार बादल नहीं फटा बल्कि अतिवृष्टि के कारण जन-धन का नुकसान हुआ है।

Uttarakhand Weather News: Disaster After Extreme Rainfall In Munsiyari Pithoragarh, Five people Died
- फोटो : अमर उजाला

टांगा गांव बंगापानी से सात किलोमीटर और गैला गांव 12 किलोमीटर दूर है। रविवार को रात 12 बजे के बाद इलाके में जबर्दस्त बारिश हुई। ऊपर पहाड़ी से गरज के साथ पानी इकट्ठा होकर नीचे गांव की ओर आ गया। इससे कमजोर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। पानी के साथ आया मलबा रास्ते में पड़ने वाले घरों को जमींदोज करता हुआ खेतों में पट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Disaster After Extreme Rainfall In Munsiyari Pithoragarh, Five people Died
- फोटो : अमर उजाला

घनघोर बारिश और घुप अंधेरे में लोग अपना बचाव भी नहीं कर सके। इन गांवों के रास्तों का नामोनिशान मिट गया है। पहाड़ियां लगातार दरक रही हैं। विधायक हरीश धामी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वे खुद और प्रशासन की टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Disaster After Extreme Rainfall In Munsiyari Pithoragarh, Five people Died
- फोटो : अमर उजाला

टांगा गांव निवासी हरीश के अनुसार, रात आठ बजे से बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हो गया। तीन मकान मलबे की चपेट में आ गए। तेज आवाज सुनकर लोग घरों से निकले और मलबे की चपेट में आए मकानों की और बढ़े लेकिन फिर से भूस्खलन शुरू हो जाने के कारण आगे नहीं बढ़ सके। इन तीन मकानों में तीन परिवारों के 12 लोग थे। इनमें से 11 लोगों में से दो के शव सोमवार शाम को मलबे में दिखाई दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed