फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिसक रही पहाड़ी, टूट रहे घर: बारिश के बाद आई दरारें, यमकेश्वर के देवराना गांव में 32 परिवारों पर आई मुसीबत

Sun, 13 Aug 2023 09:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Cracks in Devrana Village Of Yamkeshwar Pauri Heavy Rainfall News in Hindi
यमकेश्वर के देवराना गांव में पड़ी दरारें, - फोटो : amar ujala

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के डांडामंडल क्षेत्र के देवराना में नौ और 10 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई मकानों में करीब दो फीट चौड़ी दरारें आ गई हैं। कई मकान टूटे गए हैं। गांव के करीब 32 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने गांव के विस्थापन की मांग की है।

दरारें आने के कारण गांव का मोटर मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण गांव का संपर्क ऋषिकेश बाजार और ब्लाक मुख्यालय यमकेश्वर से टूट गया है। गांव के ऊपरी और निचले हिस्से में जमीनें खिसक रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत हैं।

ग्रामीण रातभर खुली आंखों में रातें काटने को मजबूर हैं। यह दरारें तीन किलोमीटर के क्षेत्र में आई हैं। स्थानीय ग्रामीण भरोसा कंडवाल, राजेंद्र डोबरियाल ने अपना घर छोड़ दिया है। अमरदेव देवराणी, सुनील ग्वाड़ी, मोहन ग्वाड़ी, योगेश्वर कंडवाल, जगदीश कंडवाल, महावीर देवराणी, कुशल सिंह,बीरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण भी प्रभावित हुए हैं।

Uttarakhand Weather Update: Cracks in Devrana Village Of Yamkeshwar Pauri Heavy Rainfall News in Hindi
यमकेश्वर पौड़ी के देवराना गांव में पड़ी दरारें - फोटो : amar ujala

कसाण गांव में रुपेंद्र सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान के पीछे पहाड़ी खिसक रही है। जिसके कारण आसपास भारी दरारें पड़ चुकी हैं। वर्ष 2007 में भी इसी परिवार के चार लोग बादल फटने से आए मलबे में दब गए थे। तब से इनका विस्थापन नहीं हुआ है।

Uttarakhand Weather Update: Cracks in Devrana Village Of Yamkeshwar Pauri Heavy Rainfall News in Hindi
यमकेश्वर पौड़ी के देवराना गांव में पड़ी दरारें - फोटो : amar ujala

पौड़ी प्रशासन गांव को विस्थापन करने के लिए कई बार पत्रावलियां बना चुका है। लेकिन उसके बावजूद मामला ठंडे बस्ते में है। धारकोट गांव में भी भूमि धंसने के कारण गजेंद्र असवाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे अन्य ग्रामीण भी घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Cracks in Devrana Village Of Yamkeshwar Pauri Heavy Rainfall News in Hindi
सड़क पर पड़ी दरारें - फोटो : amar ujala

इससे सटे गांव भूमियासारी में भी सड़कों पर दरारें और जमीन खिसकने से ग्रामीणों को जानमाल के खतरे का डर सता रहा है। ग्रामीण विस्थापन की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...गम-गुस्सा और बेबसी: पहाड़ी से भूस्खलन के कारण पगनों गांव के नौ परिवारों ने छोड़ा घर, जोशीमठ में फिर संकट

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Cracks in Devrana Village Of Yamkeshwar Pauri Heavy Rainfall News in Hindi
Cracks in Devrana village of Yamkeshwar Pauri - फोटो : amar ujala

बीन नदी उफान पर आने से प्रशासन को इन गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन की टीम गांव में कैंप कर रही है। लेकिन पर्याप्त राहत सामग्री नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय नेता ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहे हैं। प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बचन बिष्ट ने शासन से इन गांवों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की मांग की है।

- प्रशासन की टीम गांव में मौजूद है। राहत सामग्री पहुंचाई गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। - आकाश जोशी, एसडीएम यमकेश्वर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed