फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: भारी बारिश से उफान पर आया भट्टाफॉल, रौद्र रूप देख घबराए लोग, दुकानों में घुसा पानी, तस्वीरें

Tue, 02 Jul 2024 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy rainfall in Dehradun Mussoorie Bhatta Falls Overflow
मसूरी में भट्टाफॉल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश से मसूरी शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के बाद भट्टाफाॅल उफान पर आ गया और अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया। इससे आसपास की 10 दुकानों में पानी के साथ मलबा घुस गया। एक लॉकर दुकान को नुकसान हुआ है।



Badrinath Dham: दो फीट कम हुआ अलकनंदा का जलस्तर, पर खतरा बरकरार, ब्रह्मकपाल और गांधीघाट में आवाजाही बंद


मंगलवार को मसूरी में हुई भारी बारिश के चलते भट्टाफाॅल पूरी तरह से उफान पर रहा। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। भट्टा-क्यारकुली की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि मलबा आने से दो दुकानों में अधिक नुकसान हुआ है।
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy rainfall in Dehradun Mussoorie Bhatta Falls Overflow
मसूरी में ऊफान पर भट्टाफॉल - फोटो : अमर उजाला

दुकानदार संदीप रावत ने बताया कि दुकानों के बाहर रखे लोहे के बैंच, कुर्सी, मेज सहित अन्य सामान बह गया। तीन कच्ची दुकानें भी पानी के साथ बह गईं। 

Uttarakhand Weather Monsoon Heavy rainfall in Dehradun Mussoorie Bhatta Falls Overflow
मसूरी में भट्टाफॉल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आंकड़ों पर नजर डाले तो अकेले देहरादून शहर में 104.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। मानसून शुरू होने के चार दिन बाद यह पहला मौका है जब पूरे जिले भर में एक साथ तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy rainfall in Dehradun Mussoorie Bhatta Falls Overflow
मसूरी में ऊफान पर भट्टाफॉल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में कल भी भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Heavy rainfall in Dehradun Mussoorie Bhatta Falls Overflow
मसूरी में भट्टाफॉल - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed