फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: बर्फ से ढकीं उत्तराखंड की वादियां, दारमा और व्यास घाटी में माइनस 11 डिग्री पहुंचा तापमान, तस्वीरें

Thu, 10 Nov 2022 10:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Nov 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy Snowfall in Higher Himalayan range darma and vyas valley photo
उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्राें में जमकर हिमपात हुआ। शाम तक मुनस्यारी और धारचूला की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। वहीं, हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में भी बर्फबारी हुई। उधर, दारमा और व्यास घाटी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आईं। 

Snowfall In Uttarakhand: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी

पिथौरागढ़ में सुबह आसमान साफ था। दिन भर तेज धूप खिली रही। शाम को अचानक मौसम बदला। बर्फबारी होने के साथ ही जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित अन्य हिस्सों में बूंदा बांदी भी हुई। जिससे सीमांत इलाकों में ठंड भी बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather: Heavy Snowfall in Higher Himalayan range darma and vyas valley photo
उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा पर गुंजी व दारमा और व्यास घाटी के इलाकों में बुधवार देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। दोनों घाटियों की अंतिम चौकियों में तापमान माइनस 11 डिग्री पहुंच गया है। जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं, सीमांत के लोगो की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। 

Uttarakhand Weather: Heavy Snowfall in Higher Himalayan range darma and vyas valley photo
उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के सात गांव में अभी कुछ परिवार गांव में ही रह रहे हैं। रोकांग प्रधान अंजू रोंकली और गुंजी सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि बुधवर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। गांव में लगभग छह इंच और चोटियों में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy Snowfall in Higher Himalayan range darma and vyas valley photo
उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ग्राम प्रधान जमन दताल ने बताया कि दारमा घाटी के दुग्तु सहित अन्य गांवो में छह इंच बर्फ जमी है। पंचाचूली बेस कैंप संचालन गणेश दुग्ताल ने बताया कि 15 नवम्बर के बाद बेस कैंप बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy Snowfall in Higher Himalayan range darma and vyas valley photo
उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद 15 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों से सुरक्षा बल के जवान और ग्रामीण भी निचली घाटी की और आ जाएंगे। बता दें कि इस सीजन में अब तक अंतिम चौकियों में छठवीं और गांव में चौथी बार हिमपात हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed