फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: धनोल्टी, चकराता और बुरांशखंडा में बिछी बर्फ की सफेद चादर...शीतलकर का प्रकोप, देखें तस्वीरें

Thu, 20 Feb 2025 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/चकराता
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/चकराता Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Feb 2025 09:55 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: चकराता और बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। जिससे स्थानीय लोगों और सैलानियों के चेहरे खिल गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Dhanaulti Chakrata Tourist Enjoy See Beautiful Photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ों में बृहस्पतिवार को मौसम में आए बदलाव के बाद धनोल्टी, चकराता, बुरांशखंडा, नागटिब्बा, सुरकंडा में जमकर बर्फबारी हुई। मसूरी में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाके लालटिब्बा, चार दुकान क्षेत्र में हल्की बर्फबारी भी हुई। इससे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।



बृहस्पतिवार को मसूरी में सुबह बारिश और सात हजार फीट ऊंचाई वाले लालटिब्बा, चार दुकान क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई।हालांकि, बर्फ ज्यादादेर तक टिक नहीं पाई। बर्फ गिरते देख स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों में उत्साह दिखाई दिया। मसूरी में ठंड से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। उधर, धनोल्टी, चकराता, बुरांशखंडा में झमाझम बारिश के बाद जमकर बर्फ पड़ी। धनोल्टी में घर की छतों, वाहनों, पेड़, पौधों पर बर्फ जम गई। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए।

Snowfall: झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड, बर्फबारी का खूबसूरत नजारा...तस्वीरों में देखें जन्नत सा दिखता उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Dhanaulti Chakrata Tourist Enjoy See Beautiful Photos
धनोल्टी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि बर्फबारी के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह साढ़े आठ बजे बिजली गायब हो गई थी, जो दोपहर बाद तीन बजकर 20 मिनट पर आई। इसके दस मिनट बाद फिर बिजली गायब हो गई। इससे सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मसूरी में हल्के ओले भी पड़े। शहर में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी।

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Dhanaulti Chakrata Tourist Enjoy See Beautiful Photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से में बर्फ जम जाने से एक घंटा यातायात बाधित रहा। बर्फबारी से पूरे क्षेत्र के पहाड़, गांव, रास्तों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। सीजन की इस सातवीं बर्फबारी से क्षेत्र के किसानों व पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Dhanaulti Chakrata Tourist Enjoy See Beautiful Photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

लोखंडी, असमाड़, मोईला टॉप, बुधेर, खडंबा, देवबन, कावतालानी, जाड़ी आदि स्थित पहाड़, रास्ते, घर-मकानों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। बर्फबारी से क्षेत्र के जंगलों में खड़े बांज, बुरांश और देवदार के पेड़ लकदक हो गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall in Dhanaulti Chakrata Tourist Enjoy See Beautiful Photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी से क्षेत्र के जंगलों में खड़े बांज, बुरांश और देवदार के पेड़ लकदक हो गए। इस दौरान क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed