फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: बर्फबारी के बाद दिखा केदारपुरी का अद्भुत नजारा, शीतलहर के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरें

Thu, 17 Nov 2022 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Nov 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Heavy Snow Covered Kedarnath dham valley see amazing Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मौसम बदला तो केदारनाथ धाम की वादियां बर्फ से सराबोर हो गईं। बीते दिनों हिमपात होने से धाम में करीब आधा फीट तक बर्फ हो गई। जिसके बाद धाम की सुंदरता देखती ही बनती है। वहीं, केदारनाथ धाम में गुरुवार को चटक धूप खिली तो यहां जमा बर्फ भी तेजी से पिघलने लगी।



Virat And Anushka: नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कैंची धाम, दोनों को देवभूमि खींच लाती है ये वजह

धाम में अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। केदारनाथ में मौसम साफ रहा लेकिन शीतलहर का प्रकोप बना रहा। धूप खिली रही तो केदारपुरी में जमा लगभग आधा फीट से अधिक बर्फ भी तेजी से पिघलती रही।

Uttarakhand weather: Heavy Snow Covered Kedarnath dham valley see amazing Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेई सौरभ सिंह ने बताया कि अब केदारपुरी में अधिकांश क्षेत्रों में बर्फ दो से तीन इंच रह गई है लेकिन जहां सूरज की किरण नहीं पहुंच रही है वहां अब भी काफी बर्फ है। सुबह और शाम शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand weather: Heavy Snow Covered Kedarnath dham valley see amazing Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

उधर, बर्फ के बीच ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर है। दूसरे चरण के कार्यों में इस वर्ष दस कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। बीते 27 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद से वहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Heavy Snow Covered Kedarnath dham valley see amazing Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल और वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैप्टन (सेवानिवृत्त) सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें ज्यादातर भवन निर्माण से जुड़े हैं। इन कार्यों में वाटर एटीएम, यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, धर्मशाला, मंदाकिनी नदी किनारे दुकानें, रेन शेल्टर सहित दस कार्य पूरे करने हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather: Heavy Snow Covered Kedarnath dham valley see amazing Photos
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बीते एक सप्ताह से मौसम आए दिन खराब हो रहा था। इन हालातों में प्रयास किया जा रहा है कि सीमेंट, सरिया से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed