उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं, अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Gangotri Highway: भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:34 AM IST
सार
Uttarakhand Weather News: आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं, मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन