फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: होली पर बिगड़ा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी...मसूरी में जमकर पड़े ओले, तस्वीरें

Wed, 08 Mar 2023 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Mar 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Changed On Holi snowfall in mountains and heavy hailstorm in Mussoorie photos
उत्तराखंड में बर्फबारी और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बुधवार को होली पर दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक महसूस की गई। वहीं, मसूरी में जमकर ओले पड़े। 



Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

मौसम विभाग ने होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मौसम बदला गया और बारिश शुरू हो गई। चीन सीमा से सटे इलाको में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather Changed On Holi snowfall in mountains and heavy hailstorm in Mussoorie photos
मसूरी में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में दोपहर बार इतने ओले पड़े कि जमीन पर बर्फ सी पड़ी नजर आई। होली पर लोगों ने हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बीच जमकर मस्ती की। वहीं तापमान गिरने से हल्की ठंड भी हो गई।

Uttarakhand Weather Changed On Holi snowfall in mountains and heavy hailstorm in Mussoorie photos
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Changed On Holi snowfall in mountains and heavy hailstorm in Mussoorie photos
बर्फबारी के बीच जवानों ने मनाई होली - फोटो : अमर उजाला

दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाको में कई दिन के बाद बर्फबारी हुई। व्यास घाटी के अंतिम चौकी नाभीढांग (13925फुट) में दोपहर बाद हिमपात हुआ। इस दौरान माइनस 4 डिग्री तापमान में जवानों ने होली मनाई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Changed On Holi snowfall in mountains and heavy hailstorm in Mussoorie photos
ओम पर्वत - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के कारण बुधवार को ओम पर्वत भी बादलों से ढका नजर आया। यह नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed