फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Rains: ट्रैक्टर पर सवार होकर आपदा ग्रस्त इलाकों का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, तस्वीरों में देखें

Wed, 20 Oct 2021 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Oct 2021 04:03 PM IST
सार

सोमवार और मंगलवार को आई आपदा ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में खासा नुकसान पहुंचाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नानक सागर से प्रतापपुर, नौसर बढ़िया, भोजपुरी और प्रतापपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather and Flood Update: Chief Minister pushkar singh dhami went disaster affected areas on a tractor, see photos
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में दो दिन तबाही मचाने के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर में जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। वह ट्रैक्टर पर सवार होकर इन क्षेत्रों में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी के हर्षिल में ट्रेकिंग दल फंसा, राहत-बचाव के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर रवाना

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नानक सागर से प्रतापपुर, नौसर बढ़िया, भोजपुरी और प्रतापपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।

उत्तराखंड आपदा: नैनीताल में बुधवार को मलबे से बरामद हुए चार और शव, कुल मृतकों की संख्या हुई 50

सोमवार और मंगलवार को आई आपदा ने उत्तराखंड को खासा नुकसान पहुंचाया है। आपदा में 50 लोगों की मौत हुई है और अभी भी कई लोग लापता हैं। वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत बचाव अभियान में लगीं हुईं हैं।
 
Uttarakhand Weather and Flood Update: Chief Minister pushkar singh dhami went disaster affected areas on a tractor, see photos
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भवाली के रामगढ़ क्षेत्र में गए और यहां भी आपदा के बाद के हालातों व राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी बात की।
Uttarakhand Weather and Flood Update: Chief Minister pushkar singh dhami went disaster affected areas on a tractor, see photos
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला

मल्ला रामगढ़ के बोहराकोट में सोमवार की रात मलबे दबने से दो लोगों की मौत हो गई थी। रामगढ़ चौकी इंचार्ज मनोज आर्य ने बताया कि मकान में दबने से शंभुदत्त डालकोटी (70) और बंसत डालकोटी (59) साल की मौत हो गई। शंभूदत्त डालाकोटी उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त थे और बंसत डालाकोटी में उद्यान विभाग में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather and Flood Update: Chief Minister pushkar singh dhami went disaster affected areas on a tractor, see photos
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। कहा था कि प्रदेश में बड़ी आपदा आई है, जिसमें जनहानि के साथ ही पशु हानि भी हुई है। आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather and Flood Update: Chief Minister pushkar singh dhami went disaster affected areas on a tractor, see photos
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के मकान टूटे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में उन्हें एक लाख नौ हजार और मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार की मदद दी जाएगी। जिन लोगों के घरों में पानी घुसकर सामान बहा है, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। आपदा में कृषि को भी काफी नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने आपदा से हुए नुकसान की चिंता की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed