उत्तराखंड: उत्तरकाशी के हर्षिल में ट्रेकिंग पर गए आठ पर्यटकों समेत 11 लोग लापता, नहीं लगा कोई सुराग
पश्चिम बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल में तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर भी शामिल थे।
विस्तार
उत्तरकाशी के हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग के लिए गए 8 पर्यटकों समेत 11 के लापता होने की सूचना है। पर्यटकों के दल से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। ट्रेकिंग संचालकों ने हेली रेस्क्यू की मांग की है।
उत्तराखंड: बर्फबारी के चलते भारत-चीन सीमा पर तीन पोर्टर लापता, रेस्क्यू के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल में तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर भी शामिल थे। पोर्टर पर्यटकों का सामान छोड़कर 18 अक्तूबर को छितकुल पहुंचे। पुलिस ने सूचना उत्तरकाशी के ट्रेकिंग संचालक को दी।
उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में मौसम साफ, बुधवार को नदियों का जलस्तर हुआ कम, मिली कुछ राहत
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल में तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर भी शामिल थे। पोर्टर पर्यटकों का सामान छोड़कर 18 अक्तूबर को छितकुल पहुंचे थे। जहां भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने पोर्टरों को पकड़ लिया था।
उत्तराखंड में आपदा से 46 लोगों की मौत
बारिश ने सोमवार रात और मंगलवार को भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में दौड़ते करंट आदि से कुमांऊ में 37 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोगों के गायब होने की भी आशंका जताई जा रही है।
सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड में आई आपदा में 46 लोगों की मौत हुई है। वहीं 12 लोग घायल हैं और 11 लोग लापता हैं। इस आपदा में नौ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेचुरल डिजास्टर इंसीडेंट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वहीं आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित इलाकों को हवाई मुआयना करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। कहा कि आपदा में जिन लोगों के मकान टूटे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में उन्हें एक लाख नौ हजार और मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार की मदद दी जाएगी। जिन लोगों के घरों में पानी घुसकर सामान बहा है, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। आपदा में कृषि को भी काफी नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है।