फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Summit 2023 PM Modi call that Uttarakhand will create a new identity as a wedding destination

Global Investors Summit: वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान बनाएगा उत्तराखंड, पीएम मोदी ने किया ये आह्वान

Fri, 08 Dec 2023 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Dec 2023 10:20 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में विकास और विरासत दोनों पर काम होना चाहिए। विरासत से उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन की ओर इशारा किया।

विज्ञापन
Global Investors Summit 2023 PM Modi call that Uttarakhand will create a new identity as a wedding destination
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है। अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश खास पहचान बनाएगा। उत्तराखंड ग्लोबल समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से शादियों के लिए विदेश जाने के बजाय उत्तराखंड आने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इस आह्वान से राज्य में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की उम्मीदों को नए पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में विकास और विरासत दोनों पर काम होना चाहिए। विरासत से उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन की ओर इशारा किया। ज्ञात हो कि रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण में शिव-पार्वती की विवाह स्थली है, जहां मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, अभिनेत्री कविता कौशिक (चंद्रमुखी चौटाला) सहित कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुके हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Investors Summit: डबल इंजन के 'डबल' प्रयास हर तरफ दिख रहे, पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष 14 जनवरी से 15 दिसंबर तक त्रियुगीनारायण मंदिर में करीब 80 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे, जिनमें स्थानीय के साथ ही अन्य क्षेत्रों और जनपदों के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा टिहरी झील, उत्तरकाशी जिले में हिमाचल सीमा में स्थित हाटकोटी माता मंदिर में भी हर साल शादी के लिए कई जोड़े पहुंचते हैं। देहरादून में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी शादी कर चुके हैं।

गढ़वाल के अलावा कुमाऊं में भी जागेश्वर धाम, रामनगर, भीमताल, पिथौरागढ़, कौसानी जैसे स्थानों पर भी वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाएं हैं। चमोली जिले का औली भी प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना है, लेकिन इसकी पहचान अब तक बर्फबारी के दीदार और स्कीइंग तक ही सीमित है। हालांकि, अक्तूबर में संस्कृति के क्षेत्र में काम कर रहे पांड्वाज ग्रुप के कुणाल डोभाल ने यहां शादी समारोह का आयोजन कर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में आशा की किरण दिखाई है।

लेकिन, सरकार की ओर से भी इस ओर प्रयास हो तो आने वाले दिनों में यह क्षेत्र में अपनी नई पहचान के साथ उभरकर आएगा। उत्तराखंड ग्लोबल समिट में उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के आह्वान से होटल व्यावसायियों में खुशी की लहर है। औली के होटल संचालक अजय भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री के आह्वान का असर होगा और आने वाले दिनों में औली वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

त्रियुगीनारायण को सरकार घोषित कर चुकी है वेडिंग डेस्टिनेशन
2018 में प्रदेश सरकार ने त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी, लेकिन पांच साल बाद भी यहां सुविधाएं न के बराबर हैं। मंदिर के पुजारियों और तीर्थपुरोहितों तक के लिए शौचालय और स्नानघर तक की सुविधा नहीं है। इसके अलावा ऊखीमठ में अनिरुद्ध और ऊषा का विवाह स्थल भी है, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यह देश-दुनिया से अछूता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed