फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: उत्तराखंड में बर्फबारी से गंगोत्री-यमुनोत्री, बदरीनाथ हाईवे और औली मार्ग समेत 12 से अधिक सड़कें बंद

Fri, 05 Feb 2021 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Feb 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall news update today: Gangotri-Yamunotri, Badrinath highway and Auli road Closed
उत्तराखंड में बर्फबारी से मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बीते दो दिनों में हुई भारी बर्फबारी से उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत 12 से अधिक सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। संबंधित विभाग मशीनों से बर्फ हटाकर यातायात बहाली के प्रयास में जुटे हैं। लेकिन सड़के अवरुद्ध हो जाने से जिले की बड़ी आबादी अलग-थलग पड़ गई है। शनिवार तक सभी सड़कों पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

Uttarakhand Snowfall news update today: Gangotri-Yamunotri, Badrinath highway and Auli road Closed
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बीते बुधवार एवं बृहस्पतिवार को जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में जमकर हुई बर्फबारी सड़क यातायात पर भारी पड़ गई। बृहस्पतिवार देर रात तक जिले में समुद्र सतह से डेढ़ हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे बर्फ से पट जाने के कारण यहां यातायात बंद हो गया। जिससे गंगोत्री धाम एवं सीमावर्ती चौकियों के साथ ही उपला टकनौर क्षेत्र के गांव अलग-थलग पड़ गए। 

Uttarakhand Snowfall news update today: Gangotri-Yamunotri, Badrinath highway and Auli road Closed
उत्तराखंड में बर्फबारी से मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप से ओरछा बैंड और हनुमानचट्टी से आगे भारी बर्फ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल तथा पुरोला-मोरी मोटर मार्ग जरमोला के पास व हर्षिल-मुखबा, सांकरी-तालुका, सांकरी-जखोल, नैटवाड़-धौला-दोणी, आराकोट-चीवां-मौंडा बलावट, कुवां-कफनौल आदि संपर्क मोटर मार्गों पर भारी बर्फ जमा होने से यातायात अवरुद्ध हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall news update today: Gangotri-Yamunotri, Badrinath highway and Auli road Closed
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे भी बंद हो गया। हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे पर भारी बर्फ जमी है। बदरीनाथ धाम में करीब दो फीट और हेमकुंड साहिब में करीब तीन फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। वहीं जोशीमठ-औली मार्ग भी बर्फबारी के कारण दो दिन से बंद पड़ा है। टीवी टावर के पास सड़क पर एक फीट से अधिक बर्फ जम गई है। जेसीबी मार्ग खोलने में जुटी हुईं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall news update today: Gangotri-Yamunotri, Badrinath highway and Auli road Closed
उत्तराखंड में बर्फबारी से मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल का कहना है कि हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द इसे सुचारु कर दिया जाएगा। वहीं लोनिवि की जेसीबी भी जोशीमठ-औली मार्ग को खोलने में जुटी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में बर्फबारी से बंद कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे को खोलने के लिए एनएच की जेसीबी लगी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed