फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉबी कटारिया हुआ अंडरग्राउंड: दबिश के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा यूट्यूबर, अब कुर्की की तैयारी

Thu, 25 Aug 2022 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police not found YouTuber Bobby Kataria for Arrest
बॉबी कटारिया - फोटो : फेसबुक@बॉबी कटारिया

देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है। 



अब उतरा नशा: देहरादून कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है यूट्यूबर बॉबी कटारिया, सड़क पर बैठकर छलकाया था जाम

उसने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। अगर कटारिया नहीं मिला तो उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वादा करने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद कैंट पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया था।

Uttarakhand Police not found YouTuber Bobby Kataria for Arrest
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

गत रविवार को कटारिया की तलाश में एसओजी और पुलिस की टीमें भेजी गई थीं। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस पर छापे मारे थे। मगर, वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

Uttarakhand Police not found YouTuber Bobby Kataria for Arrest
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

कटारिया की विदेश भागने की भी आशंका है। ऐसे में पुलिस उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने पर भी विचार कर रही है। चूंकि, दबिश में वह नहीं मिल रहा है तो जल्द ही कोर्ट में उसकी कुर्की के लिए भी अर्जी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Police not found YouTuber Bobby Kataria for Arrest
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है। हाल ही में समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए कटारिया ने कहा था कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Police not found YouTuber Bobby Kataria for Arrest
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बॉबी कटारिया पर पुलिस ने आईपीसी 342 : रास्ता रोकना , आईपीसी 336 : उतावलेपन में ऐसी हरकत करना, जिससे दूसरों की सुरक्षा को खतरा हो। आईपीसी 290 : सार्वजनिक उपद्रव।आईपीसी 510 : नशे की हालत में किसी सार्वजनिक स्थान पर जाना।  67 आईटी एक्ट : इंटरनेट पर ऐसी सामग्री प्रसारित करना, जो समाज के लिए गलत हो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed