फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखों से दी अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटे बेटे को देख भर आईं पिता की आंखें, बोले- बेटा मुझे तुझ पर गर्व है

Wed, 24 Aug 2022 11:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाटी (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Major Nandan Singh Chamyal funeral father feel proud photos
पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) में सहायक उप निरीक्षक नंदन सिंह चम्याल (50) का बुधवार को पैतृक गांव देवीधुरा में अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी की ओर से सलामी देने के बाद बेटे चेतन और प्रवीण चम्याल के मुखाग्नि देते ही नंदन सिंह चम्याल अमर रहें... के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। 



अपनों की तलाश: जिंदा दफन हुए तीन लोगों के शव मिले, चार की तलाश जारी, खोज में लगी डॉग स्क्वायड, तस्वीरें

नंदन सिंह चम्याल के 75 वर्षीय पिता लाल सिंह चम्याल गमगीन हैं लेकिन शोक की इस घड़ी में भी उन्होंने सब्र की मिसाल पेश की। बेटे नंदन का पार्थिव शव पहुंचने पर उन्होंने गर्व से कहा बेटा तूने देह जरूर त्यागी है मगर मुझे तुझ पर गर्व है। तू भारत मां की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है।

बुधवार सुबह एएसआई नंदन सिंह चम्याल का पार्थिव शरीर देवीधुरा में घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। मां कलावती, पिता लाल सिंह, पत्नी निर्मला, बेटी प्रियंका व सीमा, बेटे चेतन और प्रवीण चम्याल ताबूत से लिपटकर फफक पड़े। यह देख वहां मौजूद लोगों के आंसू भी निकल आए। 

Trending Videos
Uttarakhand News: Major Nandan Singh Chamyal funeral father feel proud photos
मेजर नंदन सिंह बेटी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात एएसआई नंदन सिंह चम्याल (देवीधुरा के पखोटी गांव निवासी) डेढ़ महीने से अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में थे। 16 अगस्त को ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय बस के खाई में गिरने से घायल चम्याल ने सोमवार रात श्रीनगर में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Uttarakhand News: Major Nandan Singh Chamyal funeral father feel proud photos
मेजर नंदन सिंह बेटी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह दिल्ली से आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट उत्तम आर्या के नेतृत्व में टीम एएसआई चम्याल की पार्थिव देह लेकर देवीधुरा पहुंची। हनुमान मंदिर से उनके घर पखौटी तक एक किलोमीटर तक निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Major Nandan Singh Chamyal funeral father feel proud photos
मेजर नंदन सिंह बेटी - फोटो : अमर उजाला

नंदन सिंह चम्याल अमर रहे... के नारों से देवीधुरा क्षेत्र गूंज उठा। पार्थिव देह लेकर देवीधुरा आए एसी उत्तम आर्या के नेतृत्व में आईटीबीपी की टुकड़ी ने सलामी दी। उन्होंने दोनों बेटों को तिरंगा ध्वज सौंपा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Major Nandan Singh Chamyal funeral father feel proud photos
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

अंतिम यात्रा में भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण लमगड़िया, भगीरथ भट्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, प्रकाश मेहरा, मोहन सिंह, अमित लमगड़िया, जगदीश सिंग्वाल, गौरव सिंग्वाल, कीर्ति बल्लभ जोशी, प्रवीण जोशी, दीपक बिष्ट, गिरीश सिंग्वाल, लक्ष्मीदत्त जोशी, महेश फर्त्याल, बिशन सिंह, हयात सिंह, एसडीएम मनीष बिष्ट, एसओ बची सिंह आदि थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed