फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 मीटर गहरी खाई के ऊपर खड़ी चट्टान से गुजरने वाली गर्तांग गली पर चलने का रोमांच जल्द उठा सकेंगे आप, तस्वीरें

Sun, 21 Mar 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal पंकज गुप्ता, अमर उजाला, उत्तरकाशी
पंकज गुप्ता, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Soon you enjoy thrill of walking on gartang gali on a steep cliff over 300 meter deep ditch.
गर्तांग गली - फोटो : अमर उजाला

अभी तक सिर्फ तस्वीरों और खबरों तक सीमित रही गर्तांग गली जल्द ही पर्यटकों की आवाजाही के लिए खुल जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 64 लाख रुपये लागत से 136 मीटर लंबी गर्तांग गली का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले यात्रा सीजन में पर्यटक यहां करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई के ऊपर खड़ी चट्टान से गुजरने वाली गर्तांग गली पर चलने के रोमांच का लुत्फ ले सकेंगे। आजादी से पूर्व तिब्बत के साथ व्यापार के दौर में उत्तरकाशी से नेलांग वैली होते हुए तिब्बत तक ट्रैक बना था। इस ट्रैक पर भैरोंघाटी के निकट खड़ी चट्टान वाले हिस्से में पेशावर के पठानों ने जाड़ गंगा के ऊपर चट्टान में लोहे की रॉड गाड़ कर और उसके ऊपर लकड़ी बिछाकर रास्ता तैयार किया था। बेहद संकरा और जोखिम भरा यह रास्ता गर्तांग गली के नाम से प्रसिद्ध हुआ। तिब्बत के व्यापारी तथा सीमावर्ती नेलांग एवं जाढ़ूंग गांव के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर आवाजाही करते थे। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान सीमावर्ती नेलांग और जाढ़ूंग गांव को खाली कराए जाने और तिब्बत के साथ व्यापार बंद होने के बाद से गर्तांग गली उपयोग से बाहर हो गई। बीते करीब छह दशक से उपयोग में न आने और देखरेख के अभाव में यह जर्जर हो चुकी है।

uttarakhand news : Soon you enjoy thrill of walking on gartang gali on a steep cliff over 300 meter deep ditch.
गर्तांग गली - फोटो : अमर उजाला

नेलांग वैली में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के बाद से गर्तांग गली पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हालांकि चलने लायक नहीं होने के कारण यह सिर्फ तस्वीरें खींचने तक ही सीमित है। अब सरकार इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने जा रही है।

uttarakhand news : Soon you enjoy thrill of walking on gartang gali on a steep cliff over 300 meter deep ditch.
गर्तांग गली - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि द्वारा 64 लाख रुपये लागत से गर्तांग गली का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसमें खराब हो चुकी लकड़ी और लोहे को बदलकर रास्ता बनाया जा रहा है। अनुबंध के तहत जून 2021 तक इसका निर्माण पूरा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : Soon you enjoy thrill of walking on gartang gali on a steep cliff over 300 meter deep ditch.
गर्तांग गली - फोटो : अमर उजाला

गर्तांग गली निर्माण से जुड़े राजपाल बिष्ट ने बताया कि यहां लोहे की ट्रस के ऊपर लकड़ी बिछाकर 136 मीटर लंबा रास्ता बनाया जा रहा है। यह रास्ता छह फीट चौड़ा होगा। इसके शुरूआत एवं अंत में पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। बेहद जोखिम भरे इस ट्रैक के निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले इसे तैयार करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
uttarakhand news : Soon you enjoy thrill of walking on gartang gali on a steep cliff over 300 meter deep ditch.
गर्तांग गली - फोटो : अमर उजाला

64 लाख रुपये लागत से 136 मीटर लंबी गर्तांग गली और दोनों छोर के ट्रैक का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। अनुबंध के अनुसार जून तक काम पूरा होना है। लेकिन इसे तय समय से पहले मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
- आरएस खत्री, अधिशासी अभियंता लोनिवि भटवाड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed