{"_id":"6ae4cec49bc760fb7401fbeb","slug":"impact-of-rain-aqi-in-dehradun-and-rishikesh-reaches-the-good-category-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखा बारिश का असर: एक्यूआई में हुआ सुधार, दून-ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखा बारिश का असर: एक्यूआई में हुआ सुधार, दून-ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में पहुंची
Fri, 30 Oct 2026 10:39 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:39 PM IST
सार
हवा की गुणवत्ता पर धूल के कणों का काफी असर पड़ता है, ऐसे में बारिश होने से वातावरण में मौजूद धूल और सड़क पर मौजूद धूल में कमी आती है। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।
विज्ञापन
देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया है। देहरादून और ऋषिकेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अच्छी श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि कुछ दिन पूर्व तक यह संतोषजनक श्रेणी में था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देहरादून में शुक्रवार को एक्यूआई 37 और ऋषिकेश का 23 रहा है, जो कि अच्छी श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
देहरादून: मंच पर अपने गुरुजनों को देख सीएम धामी ने छुए पैर, भावुक शिक्षकों ने भी साझा कीं यादें
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हवा की गुणवत्ता पर धूल के कणों का काफी असर पड़ता है, ऐसे में बारिश होने से वातावरण में मौजूद धूल और सड़क पर मौजूद धूल में कमी आती है। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।
विज्ञापन