फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: कांग्रेस की बैठक में महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हंगामा, चले चप्पल-जूते, तस्वीरें

Fri, 29 Oct 2021 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus And Fight in Congress Meeting after indecent Comment on Women workers in Pauri photos
कांग्रेस की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और जूते-चप्पल भी चले। हंगामे की शुरुआत एक कार्यकर्ता की ओर से महिला कार्यकर्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से हुई।

उत्तराखंड: कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा, संचालक द्वारा नाम लेने पर नेता नाराज

इस पर महिला कार्यकर्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया। इसी बीच कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए।  शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

इसमें चुनाव के मद्देनजर पौड़ी, श्रीनगर व चौबट्टाखल विधानसभा सीटों को लेकर समीक्षा की गई। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बूथ स्तरीय समीक्षा की।

Uttarakhand News: Ruckus And Fight in Congress Meeting after indecent Comment on Women workers in Pauri photos
कांग्रेस की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वक्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद पर लंबे समय से बदलाव नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही संगठन के कमजोर होने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बातें रखीं। शाम साढ़े चार बजे बैठक में अचानक हंगामा हो गया।

Uttarakhand News: Ruckus And Fight in Congress Meeting after indecent Comment on Women workers in Pauri photos
कांग्रेस की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि बैठक में एक कार्यकर्ता ने महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे महिला कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। लेकिन इसी बीच अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता के साथ हाथापाई शुरू हो गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus And Fight in Congress Meeting after indecent Comment on Women workers in Pauri photos
कांग्रेस की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

स्थिति बिगड़ती देख बिंद्रा ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बैठक को छोड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीमित संख्या में बारी-बारी से बात की। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus And Fight in Congress Meeting after indecent Comment on Women workers in Pauri photos
कांग्रेस की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष बिंद्रा ने कहा कि समीक्षा बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किए जाने, विधानसभा चुनाव को लेकर बात की गई। बैठक में हंगामे के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर की बात है, जिसे सुलझा लिया गया है। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed