फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मानसून के बाद अब गोमुख-तपोवन ट्रैक पर्वतारोहियों से गुलजार...लुभा रहीं मनमोहक वादियां

Mon, 30 Sep 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News Many mountaineers Reach Gomukh Tapovan trek After monsoon See Photos
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

मानसून सीजन के बाद अब गोमुख-तपोवन ट्रैक फिर ट्रेकर्स से गुलजार हो गया है। वहीं, दूसरी ओर गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची विषम चोटियां परीक्षा ले रही हैं। ग्लेशियर में भी भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की ओर से देश की ऊंची चोटियों को चिह्नित किया गया है।



इसमें समुद्रतल से सात हजार मीटर से लेकर पांच हजार तक की चोटियां शामिल हैं। मानसून में दो माह गोमुख-तपोवन ट्रैक बंद होने के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क ने 16 सितंबर को ट्रेकर्स के लिए खोल दिया था।

Uttarkashi:  हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही..जानकीचट्टी में श्रद्धालुओं को स्टार्ट हेलिकॉप्टर में बैठा रहे

Uttarakhand News Many mountaineers Reach Gomukh Tapovan trek After monsoon See Photos
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष इस ट्रैक को कठिन श्रेणी में शामिल किया गया है, बावजूद उसके 14 दिन में 1,181 ट्रेकर्स गोमुख और तपोवन पहुंच चुके हैं। साथ ही छह पर्वतारोहियों का दल गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियों के लिए आरोहण के लिए रवाना हो चुका है।

Uttarakhand News Many mountaineers Reach Gomukh Tapovan trek After monsoon See Photos
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

इसमें चार विदेशी और दो भारतीय दल शामिल हैं। वहीं, पूरे सीजन में अब तक 19 दल पर्वतारोहण के लिए जा चुके हैं। इसमें आठ विदेशी और 11 भारतीय पर्वतरोहियों का दल शामिल है। दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रैक कालिंदी पास के लिए अब पांच भारतीय और तीन विदेशियों का दल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News Many mountaineers Reach Gomukh Tapovan trek After monsoon See Photos
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

कनखू बैरियर के इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया, मानसून के बाद एक बार फिर ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Many mountaineers Reach Gomukh Tapovan trek After monsoon See Photos
गोमुख-तपोवन ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए जाने वाले सभी पर्वतारोहियों से सभी नियमों का पालन करवाया जा रहा है। क्षेत्र में सतोपंथ सहित भागीरथी प्रथम, द्वितीय व तृतीय, जोगिन प्रथम, द्वितीय, रद्रगैरा जैसी ऊंची-ऊंची चोटियां शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed