फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत: ग्रामीण को निवाला बनाने के बाद गांव में घूम रहा गुलदार, अकेले आवाजाही करने से डर रहे लोग, तस्वीरें...

Fri, 25 Jun 2021 06:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jun 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard Wonder in Village after killed villager People in panic photos
पिंजरे में नहीं फंस रहा गुुलदार - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार में बीरोंखाल के भैंस्वाड़ा गांव में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण की मौत के बाद से गांव में दहशत बरकरार है। गुलदार क्षेत्र में लगातार नजर आ रहा है, लेकिन वह पिंजरे के पास नहीं भटक रहा है। बृहस्पतिवार शाम से देर रात और तड़के वह क्षेत्र में देखा गया है, जिससे लोग अकेले आवाजाही करने से डर रहे हैं। 



अमर उजाला विशेष : दूसरे जंगल में छोड़ने के बाद भी अपने 'घर' लौट आए तेंदुए, रेडियो कॉलर से पहली बार मिले साक्ष्य

रेंज अधिकारी अनिल रावत ने बताया कि गुलदार क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। विभाग की ओर से गांव में पिंजरे के साथ ही ट्रैप कैमरे व पंजों के निशान लिए जाएंगे ताकि गुलदार की गतिविधियों का अध्ययन किया जा सके। वन विभाग के कर्मियों को बृहस्पतिवार रात से उसकी कोई गतिविधि नहीं नजर आई है।

कोटद्वार: शौच के लिए गए युवक पर गुलदार ने किया हमला, बुरी हालत में मिला शव

आसपास के गांवों के लोगों ने गुलदार के दिखने की बात कही है। वन अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में यदि गुलदार की कोई गतिविधि नहीं मिलती है तो पिंजरे की लोकेशन बदली जाएगी।

Uttarakhand News: Leopard Wonder in Village after killed villager People in panic photos
गांव में घूमता दिखा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

रेंज अधिकारी का कहना है कि केवल एक घटना के बाद गुलदार को आदमखोर नहीं माना जा सकता है। वन विभाग को भले ही पोखड़ा ब्लाक के डबरा गांव और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की लोकेशन नहीं मिली है, लेकिन वहां के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Uttarakhand News: Leopard Wonder in Village after killed villager People in panic photos
गांव में घूमता दिखा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

यहां बीती 10 जून को गुलदार ने खेतों में काम कर रही 52 वर्षीय महिला गोदांबरी देवी को मार डाला था। तब वन विभाग के शिकारी दल ने हमलावर गुलदार को तो मार डाला था, लेकिन यहां दूसरा गुलदार दिखने से लोग डरे हुए हैं और शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard Wonder in Village after killed villager People in panic photos
पिंजरे में नहीं फंस रहा गुुलदार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हाल ही में भैंस्वाड़ा निवासी दिनेश चंद्र ढौंडियाल (38) जंगल में शौच के लिए गया था। वहां गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर काफी दूर तक ले गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard Wonder in Village after killed villager People in panic photos
पिंजरे में नहीं फंस रहा गुुलदार - फोटो : अमर उजाला

रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि अनुमति समाप्त होने के बाद से पिंजरा हटा लिया गया है। पेट्रोलिंग भी बंद कर दी गई है। अब विभाग का फोकस प्लांटेशन पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed