फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफ: श्रीनगर में बहुउद्देश्यीय पार्क के बाथरूम में घुसा गुलदार, दरवाजा खोलते ही युवक के उड़ गए होश, देखें तस्वीरें

Tue, 19 Jul 2022 04:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jul 2022 04:17 PM IST
सार

बहुउद्देश्यीय पार्क में शौच के लिए गए युवक ने जब बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां गुलदार को देखते ही उसके हाथ पांव फूल गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Leopard enter in Stadium Toilet in srinagar
बाथरूम में घुसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के श्रीनगर में श्रीकोट स्थित बहुउद्देश्यीय पार्क के बाथरूम में मंगलवार सुबह गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। जिससे वहां खेलने गए युवाओं में अफरा तफरी मच गई। 



जानकारी के अनुसार, घटना सुबह आठ बजे की है। स्थानीय युवक सुबह पांच बजे बहुउद्देश्यीय पार्क में खेलने गए थे। उसी दौरान करीब आठ बजे युवक राहुल भंडारी शौच के लिए गया तो दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। अंदर बैठे गुलदार को देख उसने शोर मचा दिया। 

इसके बाद वहां पहुंचे सफाईकर्मी ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने गुलदार को पिजरें में कैद किया। तब जाकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। 


ये भी पढ़ें... कोटद्वार: दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर हुई मौत
Uttarakhand news: Leopard enter in Stadium Toilet in srinagar
बाथरूम में गुलदार - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका सभासद संजय फौजी ने ने बताया कि वन विभाग की टीम करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। टीम ने दरवाजे पर पिंजरा लगाया। फिर काफी मशक्कत के बाद गुलदार को कैद कर लिया गया। 

Uttarakhand news: Leopard enter in Stadium Toilet in srinagar
बाथरूम में गुलदार - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में गुलदार के भवनों के अंदर घुसने की यह दूसरी घटना है। गत पांच जुलाई को अलकनंदा विहार में भी गुलदार का शावक घर में घुस गया था। उसे भी वन विभाग पकड़ कर ले गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: Leopard enter in Stadium Toilet in srinagar
बाथरूम में गुलदार - फोटो : अमर उजाला

श्रीकोट में रोजाना गुलदार दिखाई दे रहा है। श्रीकोट निवासी पंकज खत्री और यशीष  ने बताया कि सोमवार रात गुलदार गलियों में चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। यह अकसर गुलदार शाम ढलते ही बस्ती में आ जाता है। जिससे खतरा बना रहता है। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Leopard enter in Stadium Toilet in srinagar
बाथरूम में गुलदार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सुबह दुगड्डा के गोदी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला बच्चे को स्कूल से छोड़कर वापस लौट रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed