फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: धधकते अंगारों पर नाच उठे 'देवता', आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालुओं में नहीं दिखा कोरोना का भय, तस्वीरें...

Thu, 15 Apr 2021 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुप्तकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुप्तकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Apr 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Jakh Devta Dance on burning coals in in Rudraprayag, Devotees not Follow Covid 19 Rules Photos
जाख देवता का अंगारों पर नृत्य - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में केदारघाटी के देवशाल गांव के जाखधार मंदिर में जाख देवता ने पश्वा पर अवतरित होकर धधकते अंगारों पर नृत्य किया। इस मौके पर पूरी केदारघाटी आराध्य के जयकारों से गूंज उठी। जाख देवता का अंगारों पर नृत्य करना 1100 साल पुरानी अद्भुत और अनोखी परंपरा है। इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु यज्ञकुंड की राख को भक्त प्रसाद रूप में घरों को ले गए। शाम को जाख देवता की मूर्ति के विंध्यासनी मंदिर में विराजमान होने के साथ ही दो दिवसीय प्राचीन जाख देवता मेला विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। वहीं, देवता का अशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालुओं में कोरोना का भय नहीं दिखा। आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Uttarakhand News: Jakh Devta Dance on burning coals in in Rudraprayag, Devotees not Follow Covid 19 Rules Photos
जाख देवता का अंगारों पर नृत्य - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को जाख देवता के पश्वा मदन सिंह राणा भक्तों के साथ गंगा स्नान के बाद दोपहर डेढ़ बजे विंध्यासनी मंदिर पहुंचे। यहां पर देवशाल के देवशाली ब्राह्मणों की ओर से आराध्य की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वह जाखधार स्थित मंदिर पहुंचे।

Uttarakhand News: Jakh Devta Dance on burning coals in in Rudraprayag, Devotees not Follow Covid 19 Rules Photos
जाख देवता का अंगारों पर नृत्य - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जाख देवता पश्वा मदन सिंह राणा पर अवतरित हुए और धधकते अंगारों पर नृत्य करने लगे। भगवान शिव के यक्ष स्वरूप के यहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। इसके बाद भक्तों ने यज्ञ की राख को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया और अपने घरों को भी लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Jakh Devta Dance on burning coals in in Rudraprayag, Devotees not Follow Covid 19 Rules Photos
जाख देवता - फोटो : अमर उजाला

आचार्य स्वयंबर प्रसाद सेमवाल, योगेंद्र देवशाली, विनोद देवशाली, महेंद्र देवशाली आदि ने बताया कि बीते बुधवार को जाख देवता मंदिर में सैकड़ों क्विंटल लकड़ी से मूंडी (यज्ञकुंड) बनाया गया था। रात आठ बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद यज्ञकुंड में अग्नि प्रज्जवलित की गई। साथ ही रातभर चार पहर पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Jakh Devta Dance on burning coals in in Rudraprayag, Devotees not Follow Covid 19 Rules Photos
जाख देवता - फोटो : अमर उजाला

जाख देवता भक्तों के जयकारे के साथ जैसे ही दोपहर को मंदिर पहुंचे। आसमान घने बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आराध्य के मंदिर में प्रवेश करने के बाद बारिश शुभ संकेत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed