फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: वीकेंड पर पहाड़ से मैदान तक उमड़े सैलानी, जाम से हुए हलकान, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

Sun, 28 May 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News Huge crowd of Tourist Traffic Jam in mussoorie nainital haridwar Rishikesh on weekend
वीकेंड पर उत्तराखंड में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ी रही। देर रात तक भी सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। हालात ये हो गए कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। 



हरिद्वार में यातायात का खासा दबाव रहा। शहर और हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलने से राहगीगों को परेशानी झेलनी पड़ी।  उत्तरी हरिद्वार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। 

Hemkund Sahib Yatra: मौसम खुलते ही तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह, बर्फ के बीच ऐसे पार कर रहे रास्ता, तस्वीरें

शाम को स्थिति सामान्य हो गई। चारधाम यात्रा चरम पर है। यात्री सीजन के चलते हरिद्वार में रोजाना हजारों यात्री पहुंच रहे हैं, जबकि शनिवार और रविवार को ये संख्या और अधिक हो जाती है, जिससे वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है।

Uttarakhand News Huge crowd of Tourist Traffic Jam in mussoorie nainital haridwar Rishikesh on weekend
नारसन बॉर्डर पर जाम - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों का नारसन बॉर्डर पर रेला उमड़ पड़ा। बॉर्डर पर वाहनों की दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने लिए पुलिस सुबह से लेकर शाम तक पसीना बहाती रही। वहीं, हाईवे के किनारे और सर्विस मार्ग पर भारी वाहन खड़े होने पर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Uttarakhand News Huge crowd of Tourist Traffic Jam in mussoorie nainital haridwar Rishikesh on weekend
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। हाईवे से लेकर बाजारों और गलियों में वाहनों की कतारें लगी रहीं। शिवपुरी से नेपाली फॉर्म तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। वहीं शिवपुरी से ऋषिकेश तक 15 किमी के सफर को पूरा करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News Huge crowd of Tourist Traffic Jam in mussoorie nainital haridwar Rishikesh on weekend
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

मसूरी शहर में रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों को भी दिनभर जाम खोलने के लिए पसीना बहाना पड़ा। उधर शहर के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी चमक देखी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Huge crowd of Tourist Traffic Jam in mussoorie nainital haridwar Rishikesh on weekend
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

सैलानियों की आवाजाही से रविवार को नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली के पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल देखने को मिली। इससे पर्यटन कारोबारियों का कारोबार भी अच्छा रहा लेकिन भीमताल से रानीबाग तक जगह-जगह जाम लगने से सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed