फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में दम तोड़ने वाले नवरीत की अंतिम अरदास में उमड़ी भीड़, प्रियंका गांधी भी पहुंचीं, तस्वीरें...

Thu, 04 Feb 2021 03:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Feb 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Huge Crowd in farmers navreet House who died in tractor rally in delhi, Priyanka Gandhi also Reached photos
नवरीत की अंतिम अरदास में पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : twitter@ Congress

26 जनवरी को दिल्ली में हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले युवा किसान नवरीत की अंतिम अरदास में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी वहां पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी नवरीत के परिवार के साथ है। उनके बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।  साथ ही उत्तराखंड से भी कई दिग्गज नेता नवरीत के घर सांत्वना देने पहुंचे। 

Uttarakhand news: Huge Crowd in farmers navreet House who died in tractor rally in delhi, Priyanka Gandhi also Reached photos
नवरीत की अंतिम अरदास में पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिलासपुर का डिबडिबा गांव उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले से सटा है। ऊधमसिंह नगर जिले से भी हजारों किसान दिल्ली ट्रैक्टर परेड में गए थे। इस दौरान नवरीत की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी।

Uttarakhand news: Huge Crowd in farmers navreet House who died in tractor rally in delhi, Priyanka Gandhi also Reached photos
नवरीत की अंतिम अरदास में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को उनकी अंतिम अरदस में उत्तराखंड से उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी संजय कपूर, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, तिलकराज बेहड़, तराई किसान सभा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: Huge Crowd in farmers navreet House who died in tractor rally in delhi, Priyanka Gandhi also Reached photos
नवरीत की अंतिम अरदास में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

अंतिम अरदस में शामिल होने गए नेता वहां नवरीत के परिजनों से मिलकर भावुक हो गए। उधर, अंतिम अरदास के कार्यक्रम स्थल के पास अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति ने बैनर लगाकर किसान विरोधी कानून का साथ देने वाले मंत्री, विधायक व सांसदों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Huge Crowd in farmers navreet House who died in tractor rally in delhi, Priyanka Gandhi also Reached photos
नवरीत की अंतिम अरदास में पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नवरीत (25) पुत्र साहब सिंह घर का इकलौता बेटा था। नवरीत ऑस्ट्रेलिया में रहता था। डेढ़ साल पहले उसने ऑस्ट्रेलिया में ही भारतीय मूल की युवती मनस्वीट से विवाह किया था। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद नवरीत घर आ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed