फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: जंगल की आग ने लिया विकराल रूप, बुझाते वक्त झुलसे कई लोग, वन संपदा भी हुई राख, तस्वीरें...

Fri, 02 Apr 2021 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Horrific Wildfire in Forest Area of Haldwani and Garhwal, Many People Scorched Photos
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जंगलों की आग विकराल रूप धारण करती जा रही है। विकासखंड भिकियासैंण के कुम्हार्ती गांव में आग बुझाते समय गोमती देवी (61) इसकी चपेट में आ गई। उसकी दो पोतियों रूपा और हेमा ने किसी तरह गोमती की जान बचाई।



करीब 63 फीसदी जली वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पिथौरागढ़ के पनखोली गांव में लगी आग से ग्रामीणों के सात लुट्टे और जलौनी लकड़ी का ढेर जल गया। इस आग को बुझाने में दो युवक योगेश कापड़ी और शिवम कापड़ी मामूली रूप से झुलस गए।

उत्तराखंड: जंगल की आग पर काबू पाने के लिए तैनात होंगे आठ हजार फायर वाचर

चौखुटिया की ग्राम पंचायत कबडोली के ढकढकी गांव में बृहस्पतिवार रात पहुंची जंगल की आग में आधे दर्जन गोशालाओं सहित ग्रामीणों की घास और लकड़ी जलकर राख हो गईं। निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बागेश्वर नगर के नजदीकी गांव नदीगांव के बृहस्पतिवार की रात जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुगनाकुरी के जंगलों में भी आग से वन संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन में डेढ़ महीने के भीतर जिले में जंगलों में आग लगने की 35 से अधिक घटनाएं हो चुकीं हैं। 

Uttarakhand News: Horrific Wildfire in Forest Area of Haldwani and Garhwal, Many People Scorched Photos
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार देर शाम जंगल की आग की चार घटनाएं हुईं।  अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर तोली के पास के जंगल में आग लग गई। आग बुझाकर दमकल कर्मी स्टेशन पहुंचे ही थे कि उन्हें कर्नाटकखोला के जंगल धधकने की सूचना मिली। कर्नाटकखोला से आग बुझाकर लौटने के दौरान उन्हें पपरशैली के जंगल जलने की सूचना मिली। लमगड़ा मोटरमार्ग पर पौधार के पास जंगल की आग में भी वन संपदा जलकर राख हो गई।

Uttarakhand News: Horrific Wildfire in Forest Area of Haldwani and Garhwal, Many People Scorched Photos
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

रीठा साहिब में लधिया घाटी के जंगलों की आग परेवा के खेतों तक पहुंच गई है। इससे 15 फलदार पेड़ और बड़ी मात्रा में सूखी घास जल गई। वहीं, बेड़ीनाग के बुडेरा गांव के विरतोला, गडेरा और मानीखेत तोक में जंगल की आग गेहूं की फसल तक पहुंच गई। आग से मानीखेत निवासी कौस्तुभ पंत के घास के दो लुट्टे जल गए। लोहाघाट के कुंडी माहरा, राइकोट के जंगल और डिग्री कॉलेज के पास आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Horrific Wildfire in Forest Area of Haldwani and Garhwal, Many People Scorched Photos
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में पांचवें दिन भी जंगल आग मेें जलते रहे। यहां मंगसू गांव तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में करीब आठ स्थानों में आग फैल गई। वहीं गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से सटे क्षेत्र में आग लगने से पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से भर गया। इधर, वन विभाग अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पा सका है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Horrific Wildfire in Forest Area of Haldwani and Garhwal, Many People Scorched Photos
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

नरेेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कीर्तिनगर रेंज मेें रोजाना जंगल में आग में लग रही है। शुक्रवार को यहां स्थिति और विकराल हो गई। कीर्तिनगर ब्लाक मुख्यालय से मंगसू गांव तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में करीब आठ स्थानों में आग फैल गई। यहां जाखणी, दीवली, नैथाणा, बड़कोट, रानीहाट, सांक्त्रसे व मंगसू सहित अन्य क्षेत्रों में जंगल जलते रहे। दोपहर में तेज हवा चलने से आग और भड़क गई। लेकिन वन विभाग आग पर नियंत्रण नहीं पा सका है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed