उत्तराखंड में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास भूछड़ी रेलवे से करीब 300 मीटर आगे शनिवार को सुबह पौने सात बजे तीन किलो का एक खाली गैस सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया। ढंडेरा स्टेशन मास्टर ने सिलिंडर को कब्जे में ले लिया, जबकि जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अब उत्तराखंड में साजिश!: रुड़की में छावनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, देखते ही मच गया हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:49 AM IST
सार
Uttarakhand News: सुबह बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि ट्रैक पर एक सिलिंडर पड़ा है। पुलिस ने देखा तो वहां ट्रैक पर किमी 1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का एक सिलिंडर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन