फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की : शव दफनाकर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने बरसाईं गोलियां, तीन की मौत, पांच घायल, तस्वीरें

Fri, 07 May 2021 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 May 2021 09:45 AM IST
सार

गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
uttarakhand news : firing on people who back to home after buried dead body, three died, photos
एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के खेड़ी खुर्द गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कब्रिस्तान से शव दफनाकर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई,  जबकि पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी और एसपी देहात ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि खेत में मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। इसी दौरान एक पक्ष के लोग परिवार की एक महिला का शव दफनाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंचे तो उन्होंने तमंचे और बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

uttarakhand news : firing on people who back to home after buried dead body, three died, photos
एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग में सात लोग गोली लगने से घायल हो गए।  आननफानन परिजन उन्हें लेकर लक्सर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
 
uttarakhand news : firing on people who back to home after buried dead body, three died, photos
एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : File Photo

पुलिस का कहना है कि हुसैन (50) पुत्र तैमूर, शहजान उर्फ कालू (45) पुत्र अहमद और मोहम्मद कैफ पुत्र तस्लीम ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर घायल जहीर पुत्र लतीफ, गयूर व रिजवान पुत्र जहीर, सैफ पुत्र इंतखाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : firing on people who back to home after buried dead body, three died, photos
एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार और एसएसआई नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
uttarakhand news : firing on people who back to home after buried dead body, three died, photos
एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : File Photo

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने भी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed