फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: अपने स्कूल पहुंचते ही सीएम योगी को याद आए बचपन के दिन, शिक्षक बोले- मेरी छड़ी से बहुत डरते थे

Sun, 09 Feb 2025 10:25 PM IST
अलका त्यागी सुदीप कपरुवाण, यमकेश्वर(कोटद्वार)
सुदीप कपरुवाण, यमकेश्वर(कोटद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Feb 2025 10:25 PM IST
सार

Uttarakhand News: योगी आदित्यनाथ ने अपने शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत के बारे में बताया कि विद्यालय में आज से 40 वर्ष पूर्व संसाधनों के अभाव में भी कितना सख्त अनुशासन होता था। हमारे शिक्षक छड़ी लेकर घूमा करते थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi reached his school remembered his childhood days teacher also share Moment
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में पहुंचे, उन्हें अपने विद्यालय में बिताया हुआ समय याद आ गया। वह काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। कई बार भावुक भी हुए।



विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरे पास एक छड़ी हुआ करती थी और योगी आदित्यनाथ कक्षा में सबसे आगे बैठते थे। वे पढ़ाई में होशियार थे। मेरी छड़ी से वह बहुत डरते थे। उसी छड़ी के डर ने उन्हें कामयाब व्यक्ति बना दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत के बारे में बताया कि विद्यालय में आज से 40 वर्ष पूर्व संसाधनों के अभाव में भी कितना सख्त अनुशासन होता था। हमारे शिक्षक छड़ी लेकर घूमा करते थे। शिक्षक बच्चों को अतिरिक्त समय देते थे। किसी छात्र के विद्यालय न आने पर शिक्षक छात्र के घर तक पहुंच जाते थे।

Star Campaigner : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिल्ली में 23 के लिए किया प्रचार, जीते 18 उम्मीदवार

Uttarakhand News CM Yogi reached his school remembered his childhood days teacher also share Moment
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उस समय गांवों में सूचनाओं के लिए अखबार, टीवी उपलब्ध नहीं था। विद्यालय में सुबह प्रार्थना के समय शिक्षक ही बच्चों को देशभर की घटनाओं से अवगत करवाया करते थे। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सरकार क्या कार्य कर रही है, इसकी जानकारी उपलब्ध करवाते थे।

Uttarakhand News CM Yogi reached his school remembered his childhood days teacher also share Moment
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय में अवकाश का कारण क्या है यह सब शिक्षकों की ओर से बच्चों और ग्रामीणों को मालूम चलता था। तब विद्यालय में अनुशासन हुआ करता था। विद्यालय में बच्चों की पिटाई होने पर अभिभावक नाराज नहीं होते थे। उसके बाद योगी ने विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों और विद्यालय में मौजूद लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi reached his school remembered his childhood days teacher also share Moment
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल ठांगर में योगी आदित्यनाथ को विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गीता देवी ने पर्वतीय स्थानीय कृषि उत्पादों की टोकरी भेंट की। विद्यालय में सामूहिक रूप से उपस्थित सभी लोगों और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ योगी आदित्यनाथ ने फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi reached his school remembered his childhood days teacher also share Moment
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी ने मेधावी छात्र कक्षा आठ के अमनदीप, कक्षा छह की प्रीति, कक्षा सात के अनुज, कक्षा छह की आश्रिथा, कक्षा छह की सिया और कक्षा आठ के अनुज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed