उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह अपनी सरकार में जनता को राहत देने वाले फैसले करेंगे। युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद अमर उजाला ने दूरभाष पर उनसे बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश...
उत्तराखंड : नए सीएम पुष्कर सिंह धामी से खास बात, क्या होगी सर्वोच्च प्राथमिकता, खोला राज...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम बनने के बाद सर्वोच्च प्राथमिकता क्या है?
जनता को राहत देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि उपलब्ध संसाधानों में जनता को राहत देने वाले ज्यादा से ज्यादा फैसले कर सकूं।
कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती से कैसे निपटेंगे?
प्रदेश सरकार के स्तर पर कोविड महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां चल रही हैं। इस दिशा में पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। कोविड महामारी से बचाव और उपचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर लगातार काम हो रहे हैं। सरकार गठन के बाद कोविड की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा करूंगा।
बेरोजगारी के मुद्दे पर आपकी सरकार का क्या रुख रहेगा?
मैंने बेरोजगारी के मुद्दे पर खुद संघर्ष किया है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सरकारी क्षेत्र में रोजगार जितने अवसर पैदा किए जा सकते हैं, उतने किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके प्रखर एवं ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति एवं विकास पथ पर अग्रसर होगा। आपने भाजपा के युवा मोर्चा के दो बार अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के युवाओं का भरोसा जीता है। मुझे विश्वास है कि आपके इन्हीं गुणों की बदौलत वर्ष 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।