उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश से गंगा, यमुना समेत अन्य नदियां उफान पर आ गई हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से जहां ऋषिकेश में कई वाहन तेज बहाव में फंस गए तो अल्मोड़ा में एक स्कूटी सवार बह गया। वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी उफान पर आ गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी नदियां और बरसाती नालाें का जलस्तर बढ़ गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। राजधानी देहरादून में रात से बारिश जारी है। जिससे शहर में जलभराव हो गया है। दून में रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मसूरी के कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ने से पुलिस ने यहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। वहां मौजूद पर्यटकों को वापस भेजा गया।
उत्तराखंड: कई घंटों से जारी बारिश से नदियां उफान पर, कहीं वाहन फंसे तो कहीं स्कूटी सवार बहा, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन