फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elections Result: उत्तराखंड में भाजपाईयों ने ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न, एक साथ मनी होली दिवाली, तस्वीरें

Tue, 04 Jun 2024 07:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jun 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 Bjp party Workers Celebration Photos
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता गदगद नजर आए। प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालयों में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कहीं रंग गुलाल उड़ा तो कहीं पर आतिशबाजी की गई।

इसी बीच मुख्यमंत्री धामी प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

Uttarakhand Election 2024 Result Live: नैनीताल सीट पर अजय भट्ट को मिली जीत, कार्यकर्ताओं ने किया जश्न शुरू

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 Bjp party Workers Celebration Photos
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे और कार्य करेगा। हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में निकाय, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव होने हैं। हम सभी को इन चुनावों में जीत दर्ज करनी है। 

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 Bjp party Workers Celebration Photos
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए विकास पर वोटरों की मुहर है। कहा, राज्य का देवभूमि का स्वरूप बनाए रखने वाली धामी सरकार के निर्णय ने देश में जीत को शानदार बनाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 Bjp party Workers Celebration Photos
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

भट्ट पार्टी कार्यालय में आयोजित जीत की खुशी में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों संग जमकर नृत्य किया। भट्ट ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा, देश और प्रदेश में पहले से ही मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का माहौल था। देवभूमि में विकास के सभी आयामों पर हुए शानदार कामों के प्रति अपने प्रेम को जनमानस ने नतीजों में तब्दील किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 Bjp party Workers Celebration Photos
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने उत्तराखंड का देवभूमि वाले स्वरूप को बनाए रखने वाले मुख्यमंत्री धामी के अभूतपूर्व एवं निर्णायक कदमों की प्रशंसा की। जिसके चलते देशभर में राज्य का नाम हुआ और जीत के शानदार बनने में भी इसका योगदान रहा। इससे पूर्व चंपावत एवं बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव, हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनावों में भी एकतरफा जीत हासिल हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed