Uttarakhand Election Result: भाजपा ने पांचों सीटों पर लगाई जीत की हैट्रिक, डबल इंजन की सरकार को मिला जनादेश
{"_id":"665e5c268de90ebf0b086206","slug":"uttarakhand-lok-sabha-election-results-2024-live-uk-lok-sabha-chunav-bjp-congress-winning-seats-news-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election Result: भाजपा ने पांचों सीटों पर लगाई जीत की हैट्रिक, डबल इंजन की सरकार को मिला जनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 11:22 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला डेस्क, देहरादून
अमर उजाला डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:22 PM IST
खास बातें
उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
विज्ञापन
अनिल बलूनी जीते
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:17 PM, 04-Jun-2024
गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी जीते
उत्तराखंड की गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस गोदियाल से था। उत्तराखंड की पांचों सीटों में से पौड़ी गढ़वाल सीट ही सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन आखिर में जनादेश अनिल बलूनी के पक्ष में गया। वह 1 लाख 63 हजार 503 मतों से विजयी हुए। इस सीट कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन स्थानीय मुद्दों को भुनाने में वह कामयाब नहीं हो पाए।
11:05 PM, 04-Jun-2024
अल्मोड़ा से भाजपा के अजय टम्टा की हैट्रिक
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने 429167 वोटों से जीत की हैट्रिक लगाई है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर कांग्रेस ने बीते दो चुनाव से लगातार जीत पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे प्रदीप टम्टा को मैदान में उतारा था। लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
09:11 PM, 04-Jun-2024
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जीतीं
टिहरी लोकसभा सीट पर राजशाही का तिलिस्म इस बार भी नहीं टूटा। भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने 462603 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को करारी शिकस्त दी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भी दोनों ही पार्टियों को कांटे की टक्कर दी।
07:48 PM, 04-Jun-2024
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सीट से जीते
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के रण में कांग्रेस के युवा चेहरे वीरेंद्र रावत को हराकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 653808 वोट मिले। वहीं, उन्होंने 164056 के अंतर से जीत दर्ज की। उधर, बेटे वीरेंद्र के चुनाव प्रचार के रथ के सारथी रहे हरीश रावत तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे को जीत नहीं दिला पाए।
06:55 PM, 04-Jun-2024
एनडीए की जीत जनता का मोदी की गारंटी पर भरोसा: बंसल
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, यह जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यह विकास की भ्रष्टाचार पर जीत है। जनता ने तीसरी बार उनके नेतृत्व में सरकार बनाने का मौका दिया है। वहीं, जनता ने उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष जनादेश देकर एक बार फिर डबल इंजन की सरकार के काम पर मुहर लगाई है।
06:19 PM, 04-Jun-2024
जीत से गदगद सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे और कार्य करेगा। हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में निकाय, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव होने हैं। हम सभी को इन चुनावों में जीत दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 04-Jun-2024
अजय भट्ट को बतौर मंत्री केवल ढाई वर्ष का कार्यकाल मिला
अजय भट्ट को बतौर मंत्री केवल ढाई वर्ष का कार्यकाल मिला। लेकिन इस अवधि में और पूर्व में बतौर सांसद उन्होंने जमरानी बांध की स्वीकृति, काठगोदाम नैनीताल रोपवे, सात सौ करोड़ से हल्द्वानी नैनीताल मार्ग को डबल लेन बनवाने, रामगढ़ में विश्व भारती केंद्रीय विवि कैंपस की स्वीकृति के अलावा नैनीताल, भवाली में पार्किंग, सुशीला तिवारी अस्पताल में कैथ लैब, काठगोदाम अमृतसर ट्रेन, हल्द्वानी में केरल की तर्ज पर आयुर्वेदिक अस्पताल, दो सौ करोड़ से बलियानाले के उपचार, खैरना पुल निर्माण, कुमाऊं में एम्स के सैटेलाइट सेंटर, हर घर नल योजना सहित दर्जनों कार्यों को स्वीकृत और प्रारंभ करवाया। उनके सांसद प्रतिनिधि के रूप में गोपाल रावत ने भी सभी कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट- 772671
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी - 438123
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट- 772671
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी - 438123
05:56 PM, 04-Jun-2024
नैनीताल सीट से अजय भट्ट को जीत
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अपना सांसद चुना है। इस सीट पर अजय भट्ट के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे। नैनीताल लोकसभा सीट पर शुरुआती चुनावी रुझान से ही भाजपा आगे चल रही थी। अजय भट्ट की जीत के साथ ही यहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।05:32 PM, 04-Jun-2024
अंतिम दौर की मतगणना
अंतिम दौर की मतगणना जारी है, लेकिन जीत का जश्न मनना शुरू हो गया है। हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत का जश्न हनुमान मंदिर में किया जा रहा है।
04:57 PM, 04-Jun-2024
चमोली से 14वां और अंतिम राउंड
चमोली से 14वां और अंतिम राउंडअनिल बलूनी- बीजेपी 3559
गणेश गोदियाल- कांग्रेस 2923