फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: तू मेरे साथ है...मैं तुझे...धाम में अपने भाई सुशांत राजपूत को याद कर रो पड़ी स्वेता सिंह कीर्ति

Mon, 03 Jun 2024 09:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jun 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Shweta Singh Kirti cried remembering her brother Sushant Singh Rajput in Kedarnath Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ में ध्यान करती स्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

केदारनाथ पहुंचकर स्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई फिल्म अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि वह मेरे साथ में हैं, मैं अपने मन से महसूस कर रही हूं कि वह मेरे भीतर मौजूद है, जैसे उसने कभी छोड़ा ही नहीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केदारनाथ के अनुभव को साझा किया है।



बीते शनिवार को फाटा से हेलिकॉप्टर से धाम पहुंची फिल्म अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत की बहिन स्वेता सिंह कीर्ति धाम में रो पड़ी। उन्होंने मंदिर परिसर के पीछे दिव्य शिला के नीचे ध्यान भी लगाया। साथ ही उन्होंने धाम में उस साधु के साथ भी फोटो खींची, जिसके साथ केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान वर्ष 2016 में सुशांत राजपूत ने धाम में फोटो खींचा था।

स्वेता सिंह ने अपनी केदारनाथ यात्रा के बारे में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो के साथ जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि चार वर्ष पूर्व 14 जून 2020 को मैने अपने प्रिय भाई सुशांत को खो दिया था। आज, जब केदारनाथ पहुंची तो उसे, यहां हर जगह महसूस कर रही हूं।

Shweta Singh Kirti cried remembering her brother Sushant Singh Rajput in Kedarnath Uttarakhand News in hindi
स्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

धाम में पहुंचते ही आंखों से आंसू निकलने लगे, कुछ देर इधर-उधर घूमना चाहा पर मन नहीं माना और एक जगह पर बैठ गई। मुझे महसूस हो रहा है कि वह मुझे गले लगाने के लिए कहा रहा है। मैं, उसी जगह पर ध्यान लगाने बैठी, जहां पर वह बैठा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई सुशांत राजपूत को लेकर बहुत ही भावुक होकर कई बातें लिखी हैं।

Shweta Singh Kirti cried remembering her brother Sushant Singh Rajput in Kedarnath Uttarakhand News in hindi
Sushant Singh Rajput - फोटो : सोशल मीडिया

स्वेता सिंह कीर्ति के केदारनाथ भ्रमण को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं है। उनके केदारनाथ आने की जानकारी तभी लगी, जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Singh Kirti cried remembering her brother Sushant Singh Rajput in Kedarnath Uttarakhand News in hindi
स्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

इधर, बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह और धाम में मौजूद तीर्थपुरोहित पंडित आनंद शुक्ला ने बताया कि स्वेता सिंह कीर्ति के धाम पहुंचने के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। वह, आम श्रद्धालु की तरह धाम पहुंची और दर्शन कर कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गईं।

ये भी पढ़ें...Kumaon News: उत्तराखंड में करंट बनकर दौड़ी मौत, भाजपा की प्रचंड जीत का लगा अनुमान; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Shweta Singh Kirti cried remembering her brother Sushant Singh Rajput in Kedarnath Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ में स्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत राजपूत की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक कपूर द्वारा लिखित, निर्देशित फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने अहम भूमिका निभाई थी। जून 2013 की केदारनाथ आपदा पर आधारित इस फिल्म में सुशांत ने एक पिट्ठू (कंडी संचालक) की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग त्रियुगीनारायण, केदारनाथ और चोपता में की गई थी। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद काफी विरोध भी हुआ था, जिस कारण इसे कुछ स्थानों पर रिलीज नहीं किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed