फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूनियर बुमराह को निखारेंगे आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकानन, बॉलिंग एक्शन के हुए कायल, स्टाफ को मिलने भेजा

Sat, 13 Mar 2021 06:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Mar 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah, Former Australian coach John Buchanan will train him
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

जूनियर बुमराह के नाम से ख्याति पाने वाले उत्तराखंड में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के चोपड़ा गांव निवासी अक्षज त्रिपाठी को अब आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच जॉन बुकानन और निखारेंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने अक्षज के वीडियो देखे, जिसके बाद कोलकाता व नई दिल्ली से उनके स्टाफ की एक टीम ने देहरादून पहुंचकर अक्षज त्रिपाठी व उनके माता-पिता से संपर्क किया। इस दौरान देहरादून के एक स्टेडियम में अक्षज के साथ बुकानन के स्टाफ ने वीडियो शूट भी किए। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के चोपड़ा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी व रेखा डंगवाल त्रिपाठी के पुत्र अक्षज त्रिपाठी (सात वर्षीय) उर्फ जूनियर बुमराह की प्रतिभा को पूर्व क्रिकेट कोच जॉन बुकानन ने सराहा है। वर्ष 2003 व 2007 में आस्ट्रेलिया को क्रिकेट विश्वकप जिताने में बतौर कोच अहम भूमिका निभाने वाले जॉन बुकानन अब अक्षज त्रिपाठी को क्रिकेट के गुर भी सिखाएंगे। आगामी सितंबर में वे स्वयं भी अक्षज से मुलाकात करेंगे। सात वर्षीय अक्षज, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह की तरह बॉलिंग एक्शन के साथ गेंद डालते हैं। बीते वर्ष अक्षज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। खिलाड़ी के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा मिली। एक करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर वीडियो को देख चुके हैं।



सोशल मीडिया पर छाया उत्तराखंड का 'जूनियर बुमराह', तेज गेंदबाजी से जीत रहा सबका दिल, देखिए...

Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah, Former Australian coach John Buchanan will train him
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर/बल्लेबाज व कोच पॉल एंड्यू निक्सन ने भी वीडियो पर अपनी टिप्पणी दी थी। उन्होंने अक्षज के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की बात कही थी, जिससे बच्चे की प्रतिभा को और अच्छे तरीके से समझने के साथ उसे टिप्स दिए जा सकें।

Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah, Former Australian coach John Buchanan will train him
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

अब, अक्षज के वीडियो को देखकर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जॉन बुकानन कायल हुए हैं। उन्होंने वीडियो देखने के बाद अपने स्टाफ को बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा। एक सप्ताह पूर्व बुकानन के दिल्ली व कोलकाता में काम कर रहे स्टाफ के कुछ लोग देहरादून पहुंचे और उन्होंने अक्षज व उसके माता-पिता से बातचीत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah, Former Australian coach John Buchanan will train him
अक्षज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

यहां तक कि बच्चे के स्कूल में भी प्रिसंपल व टीचर से उसकी खेल गतिविधियों व पढ़ाई के बारे में भी बातचीत हुई। अक्षज के पिता डीपी त्रिपाठी ने बताया कि आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच जॉन बुकानन के स्टाफ के द्वारा बेटे से क्रिकेट से जुड़ी बातचीत की गई थी। साथ ही उनसे बच्चे को हरसंभव सहयोग देने के साथ बेहतर प्रशिक्षण देने को कहा।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Six Year old Boy Akshaj  Tripathi Doing fast Bowling like cricketer Jasprit Bumrah, Former Australian coach John Buchanan will train him
जॉन बुकानन - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ा गौरव है कि आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जॉन बुकानन अक्षज से मिलेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिस तरह से बच्चे की खेल प्रतिभा दिखाई दी, वह प्रशंसनीय है। हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि इस प्रतिभा को जनपद में अंडर-14 आयु वर्ग में जल्द पंजीकृत किया जाए।
- प्रशांत बिष्ट, जिला समन्वयक, जिला क्रिकेट एसोसिएशन रुद्रप्रयाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed