फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेब सीरीज आश्रम-2 के विरोध में सड़कों पर उतरे संत, दी देशभर में आंदोलन की चेतावनी, तस्वीरें...

Thu, 17 Dec 2020 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Latest News: Saints Give Warning for Protest Over India against Web Series Ashram 2
- फोटो : अमर उजाला

वेब सीरीज आश्रम पार्ट-2 का हरिद्वार में संतों ने सड़कों पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को संत समाज ने देवपुरा चौक पर वेब सीरीज ‘आश्रम’ के बैनर और पोस्टरों के साथ निर्देशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संतों ने केंद्र सरकार से वेब सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग उठाई और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा।

Haridwar Latest News: Saints Give Warning for Protest Over India against Web Series Ashram 2
- फोटो : अमर उजाला

करणी सेना के उत्तराखंड के महासचिव स्वामी आलोक गिरि के नेतृत्व में संत समाज के लोग देवपुरा चौक पर एकत्र हुए। संतों ने कहा कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ के माध्यम से संत समाज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, यह निंदनीय है। 

Haridwar Latest News: Saints Give Warning for Protest Over India against Web Series Ashram 2
- फोटो : अमर उजाला

संतों ने कहा कि कुछ फर्जी संतों की आड़ में पूरे संत समाज और आश्रमों पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती है। जिन फर्जी संतों ने अपराध किया कानून ने उन्हें सजा दी है। संतों ने हाथों में आश्रम वेब सीरीज के बैनर एवं पोस्टर लेकर निर्देशक मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Latest News: Saints Give Warning for Protest Over India against Web Series Ashram 2
- फोटो : अमर उजाला

कहा कि केंद्र सरकार आश्रम के पार्ट-2 पर तत्काल प्रतिबंध लगाए। वेब सीरीज का प्रसारण होने पर संतों ने देशभर में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी और कहा कि संतों को बदनाम करने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
Haridwar Latest News: Saints Give Warning for Protest Over India against Web Series Ashram 2
- फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर संत रघुवीर गिरि, संत मोतीराम बाबा, अमित पुरी, उमेश भारती, सत्यम गिरी, बृहस्पत गिरि, बलराम गिरि, भोजपुरी प्रदीप गिरि, नीरज गिरि, संजय पुरी, मनोज कुमार, अनिल मिश्रा, प्रवेश कुमार, यशपाल, मनोज, भोला शर्मा, राहुल शर्मा, सूर्यनारायण झा मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed