फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश का कहर: अवैध खनन की चोट नहीं सह पाए पिलर...मिनटों में धराशायी हो गया 12 करोड़ से बना मालन पुल

Fri, 14 Jul 2023 02:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून/कोटद्वार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jul 2023 02:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Malan bridge Collapse Due to Illegal Mining in River see Photos
कोटद्वार मालन पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

लाखों की आबादी के बीच रास्ता बनाने वाला मालन पुल अवैध खनन की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के उत्तर व दक्षिण दिशा में लगातार अवैध खनने से बड़े गड्ढ़े बन गए थे, जिससे मालन पुल के पिलर नंबर नौ और 10 लगातार कटाव झेल रहे थे। मिट्टी खिसकने से पिलर की जड़ें कमजोर हो गई थीं।


Kotdwar: भारी बारिश के बाद मालन पुल टूटने से नदी में बहे युवक का शव बरामद, दो लोग अभी भी लापता

 
विभागीय अधिकारी भले ही मालन पुल टूटने का कारण बाढ़ और कटाव बता रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि लोक निर्माण विभाग अपने पुल को बाढ़ व अवैध खनन से नहीं बचा पाया। एक सप्ताह पहले नदी का बहाव नियंत्रित करने को चैनेलाइजेशन का काम शुरू कराया गया था लेकिन नौ और 10 नंबर के पिलरों की ओर ध्यान नहीं दिया।

Uttarakhand Kotdwar Malan bridge Collapse Due to Illegal Mining in River see Photos
कोटद्वार का मालन पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

मोटाढांक में 325 मीटर स्पान का यह डबल लेन मोटर पुल क्षेत्रवासियों की मांग पर 24 मई 2010 में बनकर तैयार हुआ था। पुल बनने से पहले क्षेत्रवासी यहां बने रपटे से आवाजाही करते थे। बरसात के दिनों में यहां आवागमन ठप रहता था जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने यहां पर 12.35 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया।

Uttarakhand Kotdwar Malan bridge Collapse Due to Illegal Mining in River see Photos
कोटद्वार का मालन पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

अब पुल टूटने से भाबर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासी पुल टूटने की वजह लोक निर्माण विभाग की उदासीनता बता रहे हैं। कहा कि पुल को पहले से ही खतरा बना था, ऐसे में उनकी समय रहते उचित देखरेख नहीं की गई इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Malan bridge Collapse Due to Illegal Mining in River see Photos
पुल को देखने जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जब पुल टूटा उससे पहले बड़ी संख्या में लोग उफनाई नदी को देखने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक की नदी में बहने से मौत हो गई। वहीं, दो अब भी लापता हैं। उधर, पुल के ढहने के बाद अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar Malan bridge Collapse Due to Illegal Mining in River see Photos
कोटद्वार में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के साथ ही यूकेडी के पदाधिकारियों ने मालन पुल के ढहने के लिए अवैध खनन और अधिकारियों की हीलाहवाली करार दिया। यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण और महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन व लोनिवि की उदासीनता आम जनता पर भारी पड़ रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed